{"_id":"63ffabb3b88071d63f09b225","slug":"crop-cought-fire-sonipat-news-c-17-1-81731-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग, गन्ने की 18 एकड़ फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग, गन्ने की 18 एकड़ फसल जली
Thu, 02 Mar 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। गांव भैंसवान खुर्द में मंगलवार देर रात गन्ने के खेतों में अचानक आग लग गई। आग लगने से गांव के तीन किसानों की करीब 18 एकड़ में गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने आग लगने की सूचना दमकल केंद्र पर फोन पर दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। किसानों ने कहा कि खेत से ऊपर से गुजर रहे तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
किसान राजबीर, आनंद व धर्मेंद्र ने बताया कि उन्होंने खेतों में गन्ने की फसल लगा रखी है। उनके खेत के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही हैं। मंगलवार देर शाम बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से गन्ने के खेत में आग लग गई। जल्द ही आग ने सभी खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से राजबीर और आनंद के 7-7 एकड़ और धर्मेंद्र की 4 एकड़ में गन्ने की फसल जल गई। खेतों में आग लगने की सूचना मिलने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया। आग ज्यादा क्षेत्र में फैलने के कारण किसान काबू नहीं कर पाए। दमकल कर्मचारी कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। आग बुझाने तक ज्यादातर फसल जल चुकी थी। किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली निगम की लापरवाही से आग लगी है। उन्होंने आग से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है।