{"_id":"634c579f710a5b16eb16b496","slug":"criminals-will-be-caught-fast-with-illegal-liquor-and-drug-smugglers-sonipat-news-rtk6610770111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब व मादक पदार्थ तस्करों के साथ अपराधियों की धरपकड़ होगी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब व मादक पदार्थ तस्करों के साथ अपराधियों की धरपकड़ होगी तेज
विज्ञापन
हिमांशु गर्ग, एसपी
- फोटो : Sonipat
पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही सोनीपत पुलिस अलर्ट पर है। चुनाव के मद्देनजर शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन और पुलिस ने आदेश दिए हैं। इसके साथ ही मोस्टवांटेड और पैरोल जंपरों को भी गिरफ्तार करने के लिए कहा है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को इसे लेकर आदेश देने के साथ ही रोजाना इसकी रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
पंचायत चुनाव में शराब की तस्करी रोकने व सुरक्षा को लेकर सोनीपत पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस टीम अब जगह-जगह नाका लगाकर कार, ट्रक लेकर दोपहिया वाहनों तक की चेकिंग कर रही है। जिससे शराब तस्करी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था चुनाव संपन्न होते तक जारी रहेगी। एसपी हिमांशु गर्ग ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि वह शराब व मादक पदार्थ की तस्करी किसी भी सूरत में न होने दें। सभी तस्करों व शराब की अवैध विक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ उन्होंने सभी मोस्टवांटेड व पैरोल जंपर धरपकड़ को भी अभियान शुरू करने के आदेश दिए हैं। सभी थाना प्रभारियों को इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन एसपी कार्यालय भेजनी होगी। अभियान के दौरान पकड़े गए बदमाशों, मादक पदार्थ तस्करों व शराब तस्करों की सूचना एसपी कार्यालय में भेजी जाएगी।
सीमा पर रहेगी विशेष निगरानी
पुलिस ने दिल्ली व यूपी की सीमाओं पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस केजीपी, केएमपी पर नाके लगाकर जांच करेगी। गढ़ मिरकपुर के पास यमुना के निकट भी नाका लगाया गया है। यहां से हर वाहन को जांच के बाद ही आगे भेजा जा रहा है। ट्रक से लेकर कार तक ही चेकिंग की जा रही है, जिससे शराब तस्करी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन
यूपी व दिल्ली पुलिस का लिया जाएगा पूरा सहयोग
पुलिस टीम सीमाओं से किसी भी तरह की मादक पदार्थ या शराब तस्करी को रोकने के साथ ही अपराधियों के प्रदेश में प्रवेश रोकने के लिए उत्तर प्रदेश व दिल्ली पुलिस का भी सहयोग लेगी। दोनों राज्यों की सीमा सोनीपत क्षेत्र से लगती है। जिससे पुलिस का हरसंभव प्रयास है कि किसी तरह की आपराधिक गतिविधि सीमावर्ती क्षेत्रों से न हो सके।
चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने है। जिसे लेकर शराब व मादक पदार्थ तस्करी जैसी कोई भी गैर कानूनी गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए पुलिस द्वारा नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है। पुलिस पूरी तरह सतर्कता बरत रही है।
हिमांशु गर्ग, एसपी सोनीपत