फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   criminal, arrest, police, sonipat

यूपी के तीन शातिर चोर सोनीपत के दोस्त संग मिलकर रच रहे राहगीरों को लूटने का षड्यंत्र, गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
criminal, arrest, police, sonipat
सोनीपत। शस्त्र निरोधक टीम ने शहर के कामी रोड पर गांव थरिया के पास गंदा नाला से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हथियार के बल पर राहगीरों से लूट का षड्यंत्र रच रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन पिस्तौल और 11 कारतूस, चोरी की गई बोलेरो पिकअप गाड़ी बरामद की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

डीएसपी डॉ.रवींद्र कुमार ने बताया कि शस्त्र निरोधक टीम में नियुक्त एएसआई आजाद सिंह और गुलशन टीम के साथ कामी रोड पर गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली के गांव थरिया नाला पुल पर चार युवक बोलेरो पिकअप गाड़ी में राहगीरों को लूटने का षड्यंत्र रच रहे हैं। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद किए। आरोपियों ने अपनी पहचान गांव थरिया निवासी वकील उर्फ गुल्लू, मूलरूप से यूपी के जिला बागपत के गांव बरवाला फिलहाल बड़ौत के विजय नगर निवासी गुलफाम, शामली के गांव सुनहेठी निवासी असलम उर्फ कालू अैर इस्लाम उर्फ काला के रूप में दी। आरोपियों के पास से बरामद की गई बोलेरो पिकअप गाड़ी को एक सप्ताह पहले गांव कामी से चोरी किया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद की जिसमें दो अपाचे बाइक 10 दिन पहले चोरी की थी। जिसमें से एक जटवाड़ा और दूसरी पानीपत से चोरी की थी। एक अन्य बाइक को करीब एक माह पहले सहारपुर के रामपुर से चोरी किया था। गिरफ्तार आरोपी इस्लाम ने बताया कि सात माह के दौरान गांव राजपुर, जाहरी, कामी और जफरपुर में लगे टॉवर से बैट्री चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर पहले से दर्ज है कई मामले
गिरफ्तार आरोपी कई मामलों में नामजद रहे है। इसमें इस्लाम पर चोरी के 18 मामले दर्ज है। जिसमें से 14 में वह पीओ हो चुका है। एक मामला कोर्ट में है और दो में फरार चल रहा था। एक मामला गिरोहबंदी व लूट के षड्यंत्र का दर्ज हुआ है। वहीं वकील उर्फ गुल्लू पर नौ मामले दर्ज है। जिसमें से सात कोर्ट में विचाराधीन है। असलम पर भी 9 मामले दर्ज है। जिसमें सात कोर्ट में विचाराधीन है। गुलफाम पर चार मामले दर्ज हैं। जिसमें एक में उसे सजा हो चुकी है। एक मामले में बेल जंपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed