फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth shot in park in sonipat of Haryana

Sonipat: पार्क में घूमने गए युवक को गोली मारी, चाकू से भी हमला, गिरने से एक आरोपी भी घायल

Sat, 29 Oct 2022 09:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Oct 2022 09:43 PM IST
सार

हमलावरों को लोगों ने भगाया। भागते हुए लोहे के गेट में उलझ कर गिरने से एक आरोपी भी घायल हो गया। पीड़ित और आरोपी पर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने घायल के भाई के बयान पर छह नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Youth shot in park in sonipat of Haryana
मामले में जांच करने पहुंचे डीएसपी सिटी वीरेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में कालूपुर चुंगी के पास पार्क में घूमने गए युवक पर छह से अधिक हमलावरों ने गोली चला दी। गोली लगने से वह घायल हो गए। आरोप है कि गोली मारने के बाद उन पर चाकू से भी हमला किया गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने हमलावरों को भगा दिया।

विज्ञापन


इस दौरान भागते हुए लोहे के गेट में उलझ कर गिरने से एक आरोपी भी घायल हो गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल युवक के भाई के बयान पर हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


कालूपुर निवासी किशन ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसके भाई बलराम का अगस्त माह में हरसाना निवासी केशव व अन्य के साथ झगड़ा हो गया था जिसके बाद से वह उससे रंजिश रखे थे। शनिवार सुबह वह अपने भाई बलराम उर्फ भोलू के साथ कालूपुर चुंगी के पास पार्क में घूमने गया था। सुबह जब वह दोनों भाई घूमने गए तो अचानक केशव अपने साथियों के साथ बाइकों पर पार्क में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sonipat: फरमाणा से सरपंच पद के उम्मीदवार को मिली धमकी , नामांकन फार्म वापस लेने को कहा

किशन के साथ गढ़ बिंदरौली का दीपक व दीपांशु, बैंयापुर का साहिल व चिराग, हरसाना का अजय व अन्य दो-तीन युवक थे। उन्होंने पार्क में आते ही उन्हें धमकी देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली लगने से उसका भाई घायल हो गया। उसके बाद भी हमलावरों ने उस पर चाकू से वार कर दिए। किशन पर भी गोली चलाई गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए जिस पर हमलावर भागने लगे।

यह भी पढ़ें : Viral Video: लुधियाना में रंजिशन भिड़े दो गुट, एक दूसरे पर जमकर चलाई लाठियां, वीडियो हुआ वायरल


इसी दौरान गेट में उलझकर एक हमलावर दीपक गिर गया। उसे चोट आई है। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि लोगों ने उसकी पिटाई भी की, लेकिन इस बारे में पुष्टि नहीं हो सकी। घायल बलराम व दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

परिजनों ने बलराम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले में किशन के बयान पर छह नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद डीएसपी सिटी वीरेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बलराम के खिलाफ केशव ने 11 अगस्त को जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वह फिलहाल जमानत पर था। 

कालूपुर पार्क में युवक को गोली व चाकू मारकर घायल करने की शिकायत मिली है। जिस पर घायल के भाई किशन के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी भी घायल है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -इंस्पेक्टर नीरज कुमार, थाना प्रभारी, थाना सिटी सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed