{"_id":"69131c4e1b3abd3740069ea8","slug":"youth-beaten-to-death-in-sonipat-crime-news-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सोनीपत में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, लाठी-डंडों से किया हमला, आरोपियों में पूर्व सरपंच भी शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: सोनीपत में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, लाठी-डंडों से किया हमला, आरोपियों में पूर्व सरपंच भी शामिल
Tue, 11 Nov 2025 04:51 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 11 Nov 2025 04:51 PM IST
सार
हरियाणा के सोनीपत में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना गांव पिपली की है। मृतक की पहचान अजय के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना गांव पिपली की है। मृतक की पहचान अजय के तौर पर हुई है। आरोप है कि गांव के ही युवकों पर अजय की हत्या की है। गांव के पूर्व सरपंच रामनिवास का नाम भी हत्या मामले में सामने आया है।
विज्ञापन
रंजिश के चलते पिपली के अजय की हत्या की गई है। वह शाम को जिम से लौट रहा था। बीच रास्ते में रोककर आरोपियों ने उसपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गांव के ही कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
इससे पहले कई महीने पहले अजय के साथ दूसरे पक्ष ने झगड़ा किया था। पुलिस को शिकायत देने के बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने रंजिश के चलते अब वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन