फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Constable injured in road accident dies during treatment

Ghaziabad News: सड़क हादसे में घायल सिपाही की उपचार के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Constable injured in road accident dies during treatment
सिपाही सूरज का फाइल फोटो
लोनी । कोतवाली क्षेत्र के बंथला-चिरोड़ी मार्ग पर ऑटो में बैठकर थाने की तरफ जा रहे सिपाही सूरज (24) की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में साइड मार दी। साइड लगने के बाद सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने अपनी तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग शव आगरा लेकर चले गए।
विज्ञापन


मूल रूप से आगरा के डोकी थाना क्षेत्र के गढ़ी ठाकुरदास के रहने वाले सूरज 2024 बैच के सिपाही थे। ट्रेनिंग के बाद लोनी थाने में उनकी पहली तैनाती थी। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 4:30 बजे सिपाही सूरज किसी सरकारी कार्य से ऑटो में बैठकर लोनी थाना जा रहे थे। बंथला-चिरोड़ी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में साइड मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सिपाही सूरज को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि सड़क हादसे में सूरज के पैर में ज्यादा चोट लग गई थी। खून ज्यादा निकलने पर हालत खराब हुई थी, जिस कारण सूरज की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया
सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि सिपाही ऑटो की आगे वाली सीट पर बैठकर जा रहे हैं। तभी उनके सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में साइड मार दी। साइड लगते ही ऑटो आगे चला गया और सूरज ट्रॉली की चपेट में आने से जमीन पर गिर गए। जमीन पर गिरते ही वह लहूलुहान हो गए।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक नहीं रुका और आगे भाग गया। वहीं, जिस ऑटो में सूरज बैठे थे, वह ऑटो चालक भी आगे बढ़ गया। वर्दी में बैठे सिपाही सूरज के ऑटो से गिरने के बाद भी चालक ने ऑटो नहीं रोका। ऑटो से गिरकर कुछ देर सूरज तड़पते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed