फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Victim held hostage in flat and forced to transfer 7 lakh; accused remain at large

Mohali News: फ्लैट में बंधक बनाकर सात लाख रुपये ट्रांसफर करवाए, गिरफ्त से बाहर आरोपी

Thu, 10 Sep 2026 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Victim held hostage in flat and forced to transfer 7 lakh; accused remain at large
जीरकपुर। लोहगढ़ के मेट्रो सिटी प्लाजा में एक व्यक्ति को फ्लैट में बंधक बनाकर पीटा गया। आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। इसके बाद मोबाइल और यूपीआई का पासवर्ड लेकर करीब सात लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन

यह वारदात 26 अगस्त को हुई थी, लेकिन एक सप्ताह बाद भी तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने कैथल निवासी शिकायतकर्ता पंकज गर्ग के बयान पर मामला दर्ज किया है। शिकायत में राजेश और तनीस नामक दो युवकों सहित फतेहाबाद निवासी एक अज्ञात युवक को नामजद किया गया है। पंकज ने बताया कि 26 अगस्त की शाम उसकी मुलाकात तीन युवकों से हुई थी। वे उसे मेट्रो सिटी प्लाजा के फ्लैट नंबर 56 में ले गए। वहां आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने उसके दो आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से यूपीआई के जरिये रुपये ट्रांसफर किए। पुलिस ने बीएनएस की धारा 308(5), 351(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। घटना के एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed