{"_id":"63e09261ff7caf3d6452a5c0","slug":"young-man-were-attacked-and-robbed-on-rohtak-road-bypass-in-gohana-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: खाना खाकर टहलने निकले युवक पर कातिलाना हमला, मोबाइल और आठ हजार रुपये लूट ले गए बाइक सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: खाना खाकर टहलने निकले युवक पर कातिलाना हमला, मोबाइल और आठ हजार रुपये लूट ले गए बाइक सवार
Mon, 06 Feb 2023 11:08 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:08 AM IST
सार
गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी निवासी कमलदीप सिंह ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि रविवार देर शाम खाना खाकर रोहतक रोड बाईपास पर घूमने निकले थे। इसी दौरान माहरा गांव की तरफ से बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
गोहाना पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोहाना में रोहतक रोड बाईपास पर टहलने निकले युवक पर रॉड से हमला कर बाइक सवार बदमाश मोबाइल और आठ हजार रुपये की नकदी लूटकर भाग गए। पीड़ित को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी निवासी कमलदीप सिंह ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि रविवार देर शाम खाना खाकर रोहतक रोड बाईपास पर घूमने निकले थे। इसी दौरान माहरा गांव की तरफ से बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। साथ ही उसकी पिटाई कर दी। उन्हें घायल कर आरोपी उससे मोबाइल व 8 हजार रुपये लूट ले गए। एक हमलावर अपने साथी को साहिल के नाम से पुकार रहा था। हमले में घायल हुए कमलदीप को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उन्हें उपचार दिया गया। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। जल्द बदमाशों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।