फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestlers reached meeting of farmer, khap and employee organizations in Sonipat, meeting held at Dharmshala

Sonipat: पहलवान साक्षी मलिक बोलीं, एशियाई खेलों में तभी भाग लेंगे जब इन सभी मुद्दों का समाधान हो जाएगा

Sat, 10 Jun 2023 02:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 10 Jun 2023 02:54 PM IST
सार

सोनीपत में पहलवानों के समर्थन के लिए किसान, खाप व कर्मचारी संगठनों की पंचायत हुई। जिसमें बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तक सरकार के साथ हुई बातचीत को लेकर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Wrestlers reached meeting of farmer, khap and employee organizations in Sonipat, meeting held at Dharmshala
पंचायत में पहुंचे पहलवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ डटे पहलवान शनिवार को किसान, खाप व कर्मचारी संगठनों की बैठक में पहुंचे।  पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि हम एशियाई खेलों में तभी भाग लेंगे जब इन सभी मुद्दों का समाधान हो जाएगा। आप नहीं समझ सकते कि हम मानसिक रूप से हर दिन क्या कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


बैठक में पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि बैठक में वह किसान, खाप व कर्मचारी संगठन प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। वह अब तक सरकार के साथ हुई बातचीत को लेकर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरकार से बृजभूषण शरण सिंह पर कार्रवाई को लेकर दिए आश्वासन से लेकर सभी बातों पर चर्चा की जाएगी। उसके बाद आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। उन्होंने पहले ही कहा था कि उनके आंदोलन में खाप, किसान व कर्मचारी संगठनों का पूरा योगदान रहा है। वह उनके बीच अपनी बात रखकर आगे की रणनीति बनाएंगे। बैठक में शामिल होने के लिए ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक भी पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed