फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman was strangled to death in a closed PG in Sonipat

Sonipat: बंद पीजी में चुनरी से गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

Tue, 27 Dec 2022 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Dec 2022 11:59 PM IST
सार

सोनीपत में एक दिन पहले बंद पीजी में महिला का शव मिला था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी करनाल के घरौंडा का रहने वाला है। सोनीपत क्षेत्र में काम जेसीबी पर करता था।

विज्ञापन
Woman was strangled to death in a closed PG in Sonipat
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में मुरथल रोड पर गंदा नाला के पास स्थित पीजी में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में महिला के परिचित युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी करनाल के घरौंडा का रहने वाला रवि है।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शुरुआती पूछताछ में चुनरी से गला दबाने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि महिला युवक से अक्सर रुपयों की मांग करती थी, जिससे परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।  
विज्ञापन


सेक्टर-14 निवासी आसाराम गर्ग ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनकी मुरथल रोड पर प्रॉपर्टी है, जिसमें उनका बेटा प्रवीन कुमार ग्राउंड फ्लोर पर साइबर कैफे चलाता है। कैफे के ऊपर पहले पीजी चलता था, जो कोविड के बाद से बंद है। सोमवार को उन्हें पता चला कि पीजी के केबिन में महिला का शव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने अपने बेटे प्रवीन से बातचीत की तो उसने बताया कि साइबर कैफे पर रविवार शाम को एक महिला और युवक आए थे। उन्होंने उसके बेटे को 200 रुपये देकर कुछ देर बैठने के लिए बंद पीजी का केबिन लिया था। कुछ देर बाद जब वह लघुशंका को जा रहा था तो उसे युवक वहां से जाता दिखाई दिया था।

उसे लगा कि महिला भी उसके साथ चली गई होगी, जिस पर वह रात को कैफे बंद कर आ गया था। महिला की पहचान मुरथल थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 32 वर्षीय महिला के रूप में हुई थी। वह चार बच्चों की मां थी और दो दिन से लापता थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम में गला दबाने से हत्या का पता लगा, जिस पर पुलिस ने आसाराम गर्ग के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी रवि को मंगलवार रात को हिरासत में लिया गया है। उसने चुनरी से गला दबाने की बात कही है। पुलिस उससे पूछताछ करने के साथ ही बुधवार को अदालत में पेश करेगी। पूरे मामले में गहनता से जांच की जा रही है। -रमेश कुमार, डीएसपी सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed