फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman committed suicide by hanging in Sonipat

सोनीपतः युवक आपत्तिजनक वीडियो बना महिला को करता था ब्लैकमेल, महिला ने फंदा लगाकर दे दी जान

Mon, 15 Nov 2021 11:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Nov 2021 11:35 PM IST
सार

पुलिस ने महिला की बहन के बयान पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने सुसाइड नोट छोड़ा है।

विज्ञापन
Woman committed suicide by hanging in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत शहर के पटेल नगर में महिला ने युवक की प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले मृतका ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें युवक पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत पर आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि पटेल नगर में किराये पर रहने वाली महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। घटना की सूचना के बाद टीम ने मौके पर जाकर जांच की। जांच करने पर कमरे के अंदर से सुसाइड नोट मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः गृह मंत्री विज का बड़ा आरोप: कहा- दिल्ली हिंसा में पंजाब सरकार व कांग्रेस ने भेजे थे लोग, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

यह लिखा सुसाइड नोट में 
सुसाइड नोट में महिला ने शादीपुर के युवक पर तंग करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था और अब ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने जान दे दी। पुलिस ने आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी करीब 11 माह से महिला के संपर्क में था। उनकी सोशल मीडिया पर जान-पहचान हुई थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed