फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Web series shot in Sonipat prestigious school, shows students smoking cigarettes with obscene scenes

Sonipat: प्रतिष्ठित स्कूल में फिल्माई गई वेब सीरीज, अश्लील दृश्यों के साथ विद्यार्थियों को सिगरेट पीते दिखाया

Tue, 06 Jun 2023 01:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 06 Jun 2023 01:25 PM IST
सार

सोनीपत के राई स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल की ओर से राई थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि वर्ष 2021 में जिस सीरीज की शूटिंग के लिए इजाजत मांगी गई थी, उसमें स्कूल को प्रतिष्ठित व ख्यातिप्राप्त दिखाने की बात कही गई थी। उस समय सीरीज का नाम भी रंग दे मोहे बताया गया था।

विज्ञापन
Web series shot in Sonipat prestigious school, shows students smoking cigarettes with obscene scenes
सोनीपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के राई स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में फिल्माई गई वेब सीरीज में बेहद आपत्तिजनक दृश्य दिखाए जाने पर बवाल हो गया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से वेब सीरीज के निर्माता व निर्देशक के खिलाफ राई पुलिस थाना में केस दर्ज करवाया गया है। साथ ही सीरीज पर रोक लगाने की मांग भी की गई है। वहीं, अभिभावकों ने भी वेब सीरीज को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि वेब सीरीज में दिखाए गए दृश्यों को स्कूल परिसर में फिल्माया गया था। इस वेब सीरीज में न केवल अश्लील दृश्य दिखाए गए हैं बल्कि छात्रों को सिगरेट पीते भी दिखाया गया है। फिल्म की शूटिंग वर्ष 2021 में की गई थी। आरोप है कि सीरीज रिलीज करने से पहले स्कूल प्रबंधन को नहीं दिखाई गई और न ही अनुमति ली गई।स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


स्कूल के नाम का एक अक्षर बदल किया गया प्रयोग
राई स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल की ओर से राई थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि वर्ष 2021 में जिस सीरीज की शूटिंग के लिए इजाजत मांगी गई थी, उसमें स्कूल को प्रतिष्ठित व ख्यातिप्राप्त दिखाने की बात कही गई थी। उस समय सीरीज का नाम भी रंग दे मोहे बताया गया था। वेब सीरीज के निर्माण मनीष त्रेहान व निदेशक राहुल दहिया ने वायदा किया था कि सीरीज में स्कूल की शान को बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जाएगा, लेकिन अब बिना अनुमति के स्कूल से संबंधित एक सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म पर जारी कर दी गई है, जिसमें स्कूल की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिष्ठित स्कूल का लोगो व विद्यार्थियों की वर्दी से हो रही पूरी पहचान
वेब सीरीज अब विरोध नाम से ओटीटी प्लेटफार्म पर चलाई जा रही है। फिल्म में बेहद आपत्तिजनक सीन दिखाए गए हैं। विद्यार्थियों को खूब गाली गलौज व अय्याशी करते हुए दिखाया गया है।  इसको लेकर स्कूल में पढऩे वाले बच्चों के अभिभावकों ने विरोध करना शुरू किया तो स्कूल प्रबंधन ने राई थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में चेतावनी भी दी गई है कि इससे स्कूल का नाम और लोगो हटाया जाए अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। खास बात यह है कि चेतावनी का सीरीज के निर्माता निर्देशक पर कोई फर्क नहीं पड़ा है और सीरीज से अभी तक कुछ नहीं हटाया गया है। थाना राई के इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि वेब सीरीज के निर्माता मनीष त्रेहान एवं निदेशक राहुल दहिया एवं ओटीटी प्लेटफार्म मैक्स प्लेयर के खिलाफ आईटी एक्ट 2000 की धारा 67 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed