फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   van driver commited suicide after being accused of molestation girl child in sonipat

सोनीपत: चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आहत वैन चालक ने लगाया फंदा, परिजनों ने सड़क की जाम

Tue, 05 Oct 2021 04:15 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 05 Oct 2021 04:15 PM IST
सार

गोहाना के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने शहर के एक निजी स्कूल के बच्चों को लाने-ले जाने के लिए अपनी वैन लगा रखी थी। व्यक्ति के खिलाफ सोमवार को बच्ची के परिजनों ने वैन के अंदर चार साल की मासूम से छेडख़ानी का आरोप लगाते हुए स्कूल व पुलिस में शिकायत दी थी।

विज्ञापन
van driver commited suicide after being accused of molestation girl child in sonipat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों को लाने और ले जाने वाले वैन चालक पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा तो उसने दिल्ली में अपने रिश्तेदार के घर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चालक पर स्कूल में पढ़ने वाली चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा था, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इससे नाराज परिजनों ने दिल्ली से शव लाकर गोहाना शहर के समता चौक पर रखकर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


उनका आरोप है कि झूठा केस दर्ज कराने के साथ ही बच्ची के परिजनों ने चालक से मारपीट की थी। इस पर एएसपी निकिता खट्टर ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की चार वर्षीय बच्ची शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। उसके परिजनों ने 28 सितंबर को महिला थाना पुलिस में शिकायत दी थी कि गांव के ही व्यक्ति ने अपनी वैन उनकी बच्ची के स्कूल में लगा रखी है। उसने बच्ची के साथ 23 सितंबर को दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - जींद में हादसा: नरवाना में टकराए ट्रक और रोडवेज बस, बस चालक की मौत, बीस घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने अब बच्ची की मां के बयान पर उसके खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया था। इससे आहत व्यक्ति ने दिल्ली के मंगोलपुरी में अपने रिश्तेदार के घर जाकर सोमवार को फंदा लगा लिया। वहां से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन मंगलवार दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे शव लेकर समता चौक पर पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क के बीच शव रखकर जाम लगा दिया। 

व्यक्ति की पत्नी ने आरोप लगाया कि गांव के ही तीन लोग उसके पति की स्कूल से गाड़ी हटवाना चाहते थे। उनके साथ एक महिला व उनका रिश्तेदार भी शामिल हैं। इसको लेकर उन्होंने करीब छह महीने पहले उसके पति के साथ झगड़ा किया था। इस मामले में गांव में ही पंचायती फैसला हो गया था। इसके बाद 23 सितंबर को तीन आरोपी उनके घर आए और उनसे झगड़ा किया। उन्होंने उन्हें गांव छोड़कर जाने और जान से मारने की धमकी दी थी। 

महिला का यह भी आरोप है कि दो आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ की और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस मामले में भी पंचायत ने फैसला करवा दिया था। महिला ने आरोप लगाया कि अब आरोपियों ने उसके पति से बदला लेने के लिए उस पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का फर्जी केस दर्ज करा दिया। ऐसे में मुकदमा दर्ज होने, बार-बार पंचायत और बेइज्जती से आहत होकर उनके पति कई दिन पहले बिना बताए घर से चले गए। 

वह एक अक्तूबर को उनके रिश्तेदार के घर पहुंचा। वहां उसने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला ने कहा कि उनके पति ने मानसिक, सामाजिक बेइज्जती, जान से मारने की धमकी और फर्जी मुकदमा दर्ज होने की वजह से फंदा लगाया है। यह भी आरोप है कि कई दिन पहले शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

मृतक के परिजनों ने फर्जी केस दर्ज कराने व कई ग्रामीणों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्हें उचित समाधान का आश्वासन दिया है। महिला द्वारा पहले दी गई शिकायत पर भी जांच की जा रही थी। अब उसके पति ने आत्महत्या कर ली। इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। - निकिता खट्टर, एएसपी गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed