फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two youths died in car collision in Sonipat

सोनीपत में कार की टक्कर से दो युवकों की मौत: सरिया बांधने का काम करते थे युवक, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sat, 29 Apr 2023 02:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 29 Apr 2023 02:49 PM IST
सार

करनाल के संजय गांधी नगर के रहने वाले यशपाल सिंह (29) व बलविंदर सिंह (38) गांव बड़वासनी के पास स्थित एक निर्माणाधीन फैक्टरी में सरिया बांधने का काम करते थे। वह फैक्टरी में ही रह रहे थे। बताया गया है कि वह शनिवार दोपहर को खाना खाने जा रहे थे। जब वह गोहाना रोड पर बड़वासनी के पास पहुंचे।

विज्ञापन
Two youths died in car collision in Sonipat
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में गांव बड़वासनी के पास स्थित मूर्ति फिलिंग स्टेशन के निकट सडक़ पर जा रहे सरिया बांधने का काम करने वाले दो युवकों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव बड़वासनी के पास निर्माणाधीन फैक्टरी में कर रहे थे काम
करनाल के संजय गांधी नगर के रहने वाले यशपाल सिंह (29) व बलविंदर सिंह (38) गांव बड़वासनी के पास स्थित एक निर्माणाधीन फैक्टरी में सरिया बांधने का काम करते थे। वह फैक्टरी में ही रह रहे थे। बताया गया है कि वह शनिवार दोपहर को खाना खाने जा रहे थे। जब वह गोहाना रोड पर बड़वासनी के पास पहुंचे तो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की से सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया। मामले को लेकर मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


करनाल के संजय गांधी नगर के रहने वाले थे मृतक
गांव बड़वासनी के पास हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। शवों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। परिजनों को अवगत कराया गया है।
इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed