फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two youths died in a car accident in sonipat of Haryana

सोनीपत: जन्मदिन पार्टी के बाद दोस्त को घर छोड़कर लौट रहे युवकों की कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, तीन गंभीर

Sat, 22 Jan 2022 04:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 04:58 PM IST
सार

निर्माणाधीन एनएच-334बी पर राठधना के पास हादसा हुआ। हादसे का शिकार हुए दोनों युवक बीटेक व सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर का कोर्स कर रहे थे। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
Two youths died in a car accident in sonipat of Haryana
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार व मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में निर्माणाधीन एनएच-334बी पर गांव राठधना के पास अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने के कारण दो दोस्तों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजनों ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वह रात को जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद एक साथी को छोड़कर लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

 
मूलरूप से गांव फरमाणा फिलहाल सोनीपत की शिव कॉलोनी निवासी नवीन कुमार (21), अपने साथी गांव ताजपुर निवासी रवि (20), चौलका निवासी कंवल सिंह व अरुण, जठेड़ी निवासी कमल व गढ़ी बिंदरौली निवासी नवीन कुमार के साथ स्विफ्ट कार में गांव जठेड़ी से चौलका गए थे।
विज्ञापन


वह शुक्रवार देर रात अरुण को गांव चौलका में छोड़ने गए थे। कार को नवीन चला रहा था। जब वह चौलका से आते समय निर्माणाधीन एनएच-334बी से सोनीपत की तरफ आने लगे तो राठधना गांव के पास कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पांचों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने नवीन व रवि को मृत घोषित कर दिया। वहीं कंवल सिंह, कमल व नवीन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने शनिवार दोपहर को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम होने में देरी पर परिजनों ने रोष भी जताया। हादसे का शिकार हुए युवकों में रवि कुमार बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वहीं उसका साथी नवीन दिल्ली में सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर का कोर्स कर रहा था।

एनएच-334बी पर हुए हादसे में दो युवकों की मौत के साथ ही उनके तीन साथी घायल हो गए। हादसा कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के चलते हुआ है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। - इंस्पेक्टर वजीर सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत

चंद घंटे पहले तक थीं खुशियां, फिर छाया मातम

गांव ताजपुर निवासी रवि व शिव कॉलोनी का नवीन शुक्रवार रात को जठेड़ी में दोस्तों संग जन्मदिन की पार्टी मनाने गए थे। कुछ घंटे पहले तक जहां वह खुशियां मना रहे थे, वहीं कुछ समय बाद ही उनके परिवारों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दोनों की मौत की खबर उनके परिजनों को लगी तो उनका रोकर बुरा हाल हो गया। 

शनिवार सुबह सामान्य अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि गांव जठेड़ी निवासी युवक का जन्मदिन था। उसके जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने सभी साथी गांव जठेड़ी गए थे। जन्मदिन की पार्टी में रवि, नवीन, कंवल सिंह, अरुण, कमल व नवीन कुमार ने जमकर मस्ती की थी। उसके बाद वह वहां से निकल लिए। वह देर रात ही अपने साथी अरुण को छोड़ने चौलका चला गया। वापस आते समय उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें रवि व नवीन परिजनों व साथियों से सदा के लिए बिछुड़ गए। 

बीटेक व सॉफ्टेयर प्रोग्रामर का कोर्स करते थे हादसे का शिकार हुए युवक 

हादसे का शिकार हुआ गांव ताजपुर निवासी रवि कुमार साउथ प्वाइंट शिक्षण संस्थान से बीटेक कर रहा था। वहीं उसका साथी नवीन दिल्ली में सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर का कोर्स कर रहा था। दोनों ही पढ़ाई में काफी होनहार थे। 

रवि के दो छोटे भाई, नवीन के परिवार में बड़ा भाई 

सामान्य अस्पताल में पहुंचे रवि के परिवार के युवक ने बताया कि रवि तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। अब उसके दो छोटे भाई अजय व विशाल ही बचे हैं। अजय आईटीआई का छात्र है और विशाल भी पढ़ाई कर रहा है। वहीं नवीन के परिवार में उनका एक बड़ा भाई है। 

पोस्टमार्टम में देरी पर जताया रोष 

दोनों छात्रों की की देर रात ही मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि सुबह पुलिसकर्मी अस्पताल में आया था। उसके बाद वापस चला गया। जिस पर तीन-चार कारों में सवार होकर परिजन सेक्टर-27 थाने में पहुंचे। यहां उन्होंने थाना प्रभारी वजीर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने जांच अधिकारी को भेजकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने पोस्टमार्टम में देरी पर रोष जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed