{"_id":"62e2327034e4e30a0c6cf42c","slug":"two-students-of-motilal-nehru-sports-school-rai-goes-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल राई से नौवीं कक्षा के दो छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल राई से नौवीं कक्षा के दो छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की जांच
Thu, 28 Jul 2022 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:23 PM IST
सार
राई खेलकूद स्कूल के एडमिन ऑफिसर मोहित कपूर ने पुलिस को बताया कि स्कूल से कक्षा नौ में पढ़ने वाले दो छात्र गायब हैं। दोनों एक ही सेक्शन में पढ़ते थे। उनको शाम को सूचना मिली कि कक्षा नौ के सेक्शन-सी में दो छात्र कम हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल से नौवीं कक्षा के दो छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गए हैं। स्कूल के एडमिन ऑफिसर ने राई थाना में दोनों छात्रों की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों दोपहर में स्कूल के हास्टल में लगे सीसीटीवी में जाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राई खेलकूद स्कूल के एडमिन ऑफिसर मोहित कपूर ने पुलिस को बताया कि स्कूल से कक्षा नौ में पढ़ने वाले दो छात्र गायब हैं। दोनों एक ही सेक्शन में पढ़ते थे। उनको शाम को सूचना मिली कि कक्षा नौ के सेक्शन-सी में दो छात्र कम हैं। जांच करने पर पता चला कि छात्र न्यू अनाज मंडी जिला जींद और जिला अलवर राजस्थान के रहने वाले हैं। उसके बाद विद्यालय में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की गईं। दोनों छात्र दोपहर में 12 बजे हास्टल से ग्राउंड की ओर जाते दिख रहे हैं। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। स्कूल प्रबंधन और पुलिस ने दोनों छात्रों के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। छात्रों के गायब होने की सूचना मिलने पर उनके परिजन भी सोनीपत आ गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।