फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two postmaster embezzled 27 lakhs in Sonipat, money withdrawn from account of deceased pensioners

Sonipat: दो डाकपाल ने कर डाला 27 लाख का गबन, मृतक पेंशन धारकों के खाते से निकाले रुपये

Wed, 07 Jun 2023 12:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 07 Jun 2023 12:34 PM IST
सार

सोनीपत मंडल के डाकघर अधीक्षक ने गन्नौर पुलिस को बताया कि खरखौदा के वार्ड-7 निवासी ऋषिराज नवंबर 2005 से सितंबर 2019 तक गांव बजाना खुर्द में शाखा डाकपाल के पद पर रहे। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धावस्था पेंशन) की राशि का गबन किया है।

विज्ञापन
Two postmaster embezzled 27 lakhs in Sonipat, money withdrawn from account of deceased pensioners
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में डाक विभाग के दो कर्मियों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि के करीब 27 लाख रुपये का गबन कर डाला। विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच की तो इसका पता लग सका। आरोप है कि मृत बुजुर्गों के खातों से फर्जी अंगूठे, हस्ताक्षर व झूठी गवाही के जरिए यह रुपये निकाले गए हैं। एक कर्मी पर करीब 25 लाख व दूसरे पर 1.65 लाख के गबन का आरोप है। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।

विज्ञापन


एक डाकपाल पर 1.65 लाख रुपये तो दूसरे पर करीब 25.33 लाख के गबन का आरोप  
सोनीपत मंडल के डाकघर अधीक्षक ने गन्नौर पुलिस को बताया कि खरखौदा के वार्ड-7 निवासी ऋषिराज नवंबर 2005 से सितंबर 2019 तक गांव बजाना खुर्द में शाखा डाकपाल के पद पर रहे। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धावस्था पेंशन) की राशि का गबन किया है। उसने मृत खाता धारकों के खातों में से अलग-अलग समय झूठे अंगूठा निशान व हस्ताक्षर कर व झूठी गवाही दिखाकर एक लाख 65 हजार 800 रुपये निकाल लिये।
विज्ञापन


डाक विभाग के अधिकारियों ने की जांच तो लगा पता
आरोप है कि इस मामले में दूसरा डाकपाल पवन कुमार भी शामिल है। पवन कुमार पर 25 लाख 33 हजार 700 रुपये के गबन का आरोप है। थाना गन्नौर में पुलिस ने डाकपाल ऋषिराज व पवन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया है। डाक विभाग की तरफ से अब तक मामले में कोई रिकवरी नहीं हो सकी है। साथ ही मामले में जांच जारी है। डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गबन की राशि और भी ज्यादा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed