{"_id":"631388d750b20802316c534f","slug":"two-murder-convicts-sentenced-to-life-imprisonment-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: किरायेदार के हत्यारे मकान मालिक के भतीजे और उसके दोस्त को उम्रकैद, चाकू से गोदकर की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: किरायेदार के हत्यारे मकान मालिक के भतीजे और उसके दोस्त को उम्रकैद, चाकू से गोदकर की थी हत्या
Sat, 03 Sep 2022 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:33 PM IST
सार
दावत के दौरान कहासुनी की रंजिश में रात को मकान से बाहर बुला चाकू से गोदकर हत्या की थी। पुलिस ने 29 जुलाई, 2019 को मुकदमा दर्ज किया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद गोयल की अदालत ने दोनों दोषियों को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : google
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद गोयल की अदालत ने किरायेदार की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में सुनवाई के बाद मकान मालिक के भतीजे और उसके दोस्त को दोषी करार दिया है। अदालत ने मेहताब को उम्रकैद व साढ़े सात हजार रुपये जुर्माना और अवैध शस्त्र अधिनियम में दो साल कैद के साथ ढाई हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर मेहताब को 11 माह व संदीप को नौ माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी। एक अन्य दोषी संदीप को भादंसं की धारा 302 में उम्रकैद व साढ़े सात हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार: पुलिस ने छापामारी कर दो महिला सहित पांच को किया काबू, तीन को भेजा जेल
विज्ञापन
मूलरूप से हिसार निवासी राजो देवी का परिवार कई दशक से सोनीपत की दहिया कॉलोनी में किराए पर रहता था। राजो देवी अपने बेटे जय भगवान के साथ परिवार से अलग मोहन नगर में किराए के मकान में रह रही थी। जय भगवान की मां राजो देवी ने 29 जुलाई, 2019 को सदर थाना पुलिस को बताया था कि 28 जुलाई, 2019 की शाम उनके मकान मालिक का भतीजा गांव बैंयापुर निवासी मेहताब उर्फ लीला अपने साथी संदीप के साथ जय भगवान के पास आया हुआ था। उन्होंने एक साथ बैठकर दावत की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Firing In Rohtak: राज्यपाल के जाने के बाद MDU में चली गोलियां, NSUCI के पूर्व अध्यक्ष सहित चार घायल
इसी दौरान उनकी जय भगवान के साथ किसी बात का लेकर कहासुनी हो गई थी। बीच-बचाव करने पर मेहताब व संदीप उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए थे। दोनों देर रात करीब एक बजे दोबारा आए थे। उन्होंने उसके बेटे को बाहर बुला लिया था।
यह भी पढ़ें : Sonali Phogat: गोवा पुलिस ने सुधीर सांगवान के बैंक खाते खंगाले, प्रॉपर्टी के कारण हत्या के एंगल पर जांच जारी
उन्होंने बताया कि बेटे के बाहर जाने के बाद वह भी घर से बाहर गई थी। वहां पर उसने देखा था कि बाहर संदीप ने उसके बेटे को पकड़ रखा था और मेहताब चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहा था। शोर मचाने पर हमलावर भाग गए थे। उसके बेटे को पहले सामान्य अस्पताल भर्ती कराया, वहां से वह निजी अस्पताल ले गए थे। निजी अस्पताल से भी उसके बेटे को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
तत्कालीन थाना प्रभारी रमेश चंद्र की टीम ने आरोपी मेहताब व संदीप को 31 जुलाई, 2019 को गिरफ्तार कर लिया था। इसी रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनसे चाकू बरामद कर लिया था।