फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two gangsters who opened fire at Disha Patni house killed in police encounter both were from Haryana

दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामला: हरियाणा के दोनों बदमाश ढेर, रविंद्र और अरुण के बारे में पुलिस ने क्या बताया?

Wed, 17 Sep 2025 10:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 17 Sep 2025 10:36 PM IST
सार

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर में फायरिंग के मामले में बुधवार शाम को यूपी एसटीएफ और दिल्ली स्पेशल सेल ने ट्रॉनिका सिटी में हुई मुठभेड़ में ढेर किया। दोनों बदमाश हरियाणा के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Two gangsters who opened fire at Disha Patni house killed in police encounter both were from Haryana
शूटर के पास मिलीं विदेशी पिस्टल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में टोनिका सिटी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर रविंद्र निवासी जिला रोहतक व सोनीपत के मयूर विहार निवासी अरुण मारे गए। दोनों बदमाश अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग के मामले में वांछित। सफलता का श्रेय सोनीपत पुलिस ले रही है। सोनीपत पुलिस का कहना है कि उन्हें बदमाशों के बारे में सटीक सूचना मिली थी। इसके बाद यूपी व दिल्ली एसटीएफ के साथ सूचना साझा कर बदमाशों की घेराबंदी की गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


सोनीपत पुलिस की ओर जारी विज्ञप्ति के अनुसार दोनों अपराधियों के लोकेशन के बारे में शाम को जैसी जानकारी मिली दिल्ली और यूपी पुलिस के साथ उसे साझा किया गया था। सोनीपत के मयूर विहार निवासी अरुण पहले चर्चा में नहीं आया। इसी वजह से तत्काल उसके आपराधिक इतिहास के बारे में सटीक जानकारी नहीं हैं, लेकिन डाटा खंगाला जा रहा है। लेकिन रविंद्र की नेटवर्क कई राज्यों तक फैल चुका था। 12 सितंबर को को यूपी के बरेली में सिविल लाईन क्षेत्र में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के बाद रविंद्र के साथ अरुण का नाम चर्चा में आया। दोनों के ऊपर यूपी पुलिस ने इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंद्र के खिलाफ हरियाणा के विभिन्न थानों में गंभीर श्रेणी के पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। 20 दिसंबर 2024 को जिला फतेहाबाद के सदर थाना क्षेत्र में रविंद्र ने एस्कोर्ट गार्द पर हमला कर अपराधी रवि जागसी को छुड़ाने का प्रयास किया था। सोनीपत के मयूर विहार निवासी अरुण शार्ट कट में पैसा कमाने की चाहत में गैंगस्टरों से जुड़ गया। पुलिस का कहना है कि अरुण के आपराधिक इतिहास के बारे में खंगाला जा रहा है। मुठभेड़ में उसके मारे जाने की सूचना मिलने के बाद मोहल्ले के लोग भी सन्न हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed