{"_id":"31c8f99fb235232bf61f043310f7d9c6","slug":"two-friends-died-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी बांधने के लिए बहनें करती रहीं इंतजार, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राखी बांधने के लिए बहनें करती रहीं इंतजार, दो दोस्तों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sun, 30 Aug 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत/राई। गांव धतूरी और भिगान में राखी का त्यौहार मनाने की तैयारियां चल रही थी। पर्व पर बहन के हाथों से अपनी कलाई पर राखी बंधवाने के लिए मुरथल से मिठाई और इलेक्ट्रानिक्स का सामान लेकर बाइक से दो दोस्त वापस लौट रहे थे, लेकिन समय को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए इंतजार ही करती रह गईं। भिगान चौक के नजदीक कैंटर की चपेट में आने से दोनों की सड़क हादसे मेें मौत हो गई। राहगीर घटना के पीछे आटो चालक की लापरवाही बता रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
गांव धतूरी निवासी प्रेम कुमार (48) और गांव भिगान निवासी सुखबीर (56) बाइक से मुरथल गए थे। वहां पर प्रेम कुमार ने रक्षाबंधन के चलते मिठाई खरीदी तो सुखबीर ने घर के लिए इलेक्ट्रानिक्स का सामान लिया। जब वह दोनों वापस घर जाने के लिए भिगान चौक के नजदीक पहुंचे तो आटो चालक ने सवारियां भरने के चक्कर में बाइक को ओवरटेक किया।
अपनी बाइक को आटो से बचाने के लिए दूसरी लेन पर ले गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे कैंटर ने उनको चपेट में ले लिया और बुरी तरह रौंद दिया। सड़क हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर चालक की तलाश शुरू कर दी।
पहले मुरथल से मिठाइयां ले आऊं, फिर राखी बंधवाऊंगा
गांव धतूरी निवासी प्रेम की बहन नोएडा स्थित सुसराल से और उसकी बेटी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से अपने भाइयों को राखी बांधने आई थी।
शनिवार सुबह प्रेम परिजनों और बहन से यह कहकर घर से निकला था कि वह मुरथल मिठाई लेने जा रहा है। आकर बहन के हाथों से राखी बंधवाएगा। तब तक त्योहार की पूरी तैयारी कर लो। वह अपने भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह खेतीबाड़ी का काम करता था। उसके लड़के किसी फैक्ट्री में नौकरी करते हैं।
भाईयों को राखी बांधने के लिए बेटी कर रही थी अपने मायके आने की तैयारी
गांव भिगान निवासी सुभाष बहालगढ़ में किसी कंपनी में काम करता था। रक्षाबंधन पर छुट्टी होने से वह शनिवार सुबह मुरथल इलेक्ट्रानिक्स का सामान लेने गया था।
रक्षाबंधन की तैयारी की बात कह कर वह घर से निकल गया। उसकी बहन सावित्री मायके में ही रहती है। वह भाई को राखी बांधने के लिए इंतजार करती रही। बेटी पानीपत से अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके आने की तैयारी में जुटी हुई थी।
सड़क हादसे में दोनों दोस्तों की मौत के समाचार से दोनों गांवों में मातम परस गया। ग्रामीण त्योहार पर मौत का समाचार सुनकर हतप्रभ रह गए। घरों में हंसी खुशी से राखी का त्यौहार मनाने की तैयारियां चल रही थी, मौत की सूचना पाते ही परिजन बिलख पड़े।