फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Transporter shot dead in sonipat

Sonipat: भतीजे के साथ स्कूटी पर जा रहे ट्रांसपोर्टर की हत्या, प्रतिद्वंद्वी ने पीछे से कमर पर मारी गोली

Mon, 22 Apr 2024 11:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 11:56 AM IST
सार

मृतक के भतीजे ने आरोप लगाया है कि रास्ते में गांव का दूसरा ट्रांसपोर्टर अपने तीन साथियों के साथ में बैठा मिला। आरोपी ने उन्हें धमकी देकर कहा कि तू अकेला बड़ा ट्रांसपोर्टर बनना चाहता है, मेरे काम में दखलअंदाजी देता है। इसके बाद आरोपियों ने चाचा को गोली मार दी।

विज्ञापन
Transporter shot dead in sonipat
सोनीपत में ट्रांसपोर्टर की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव सबौली में कारोबार को लेकर एक ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले के दौरान ट्रांसपोर्टर का भतीजा बाल-बाल बच गया। चाचा-भतीजा स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली के नरेला स्थित होटल पर खाना लेने जा रहे थे। भतीजे के बयान पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रांसपोर्टर के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


गांव सबौली निवासी हरीश ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनके चाचा अमरजीत उर्फ मोनू ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। वह रविवार रात को अपने चाचा के साथ स्कूटी पर नरेला से खाना लेने जा रहे थे। जब वह सबौली-नरेला रोड पर गांव की फिरनी में पहुंचे तो इसी दौरान वहां एक कार खड़ी मिली। कार में गांव का गोलू व आशीष उर्फ बाली, झज्जर के गांव लडरावण का मुकेश उर्फ सीटू तथा सीटू का दोस्त बैठे थे। जब वह उनकी कार के पास से गुजरने लगे तो गोलू ने आवाज देकर उन्हें रुकवा लिया। गोलू भी उनके चाचा अमरजीत की तरह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। 
विज्ञापन


गोलू ने उन्हें रोकते ही उनके चाचा को कहा कि तू मेरे काम में ज्यादा दखल अंदाजी करता है। मैंने तुझे पहले भी समझाया था, तू अकेला ट्रांसपोर्टर बनना चाहता है। जिसके बाद कार में बैठे चारों युवक उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। साथ ही उन्हें धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश का कहना है कि वह अपने चाचा को वहां से लेकर वापस मुड़कर आने लगा। इसी दौरान गोलू ने अपने दोस्त सीटू को कहा कि गोली मार दे। इस दौरान सीटू ने कार से नीचे उतर कर पिस्तौल से गोलियां चलानी शुरू कर दी। हरीश ने आरोप लगाया कि आरोपी ने तीन फायर किए। जिसमें एक गोली उनके कान के पास से गई लेकिन वह बाल-बाल बच गए। एक गोली उनके चाचा की कमर के पास लगी जिससे उनके चाचा घायल हो गए। वह गांव के ही मोहित के साथ अपने चाचा को कार में लेकर बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। 


प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया। वह उन्हें एक अन्य निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

हरीश अपने चाचा के शव को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कुंडली थाना पुलिस ने मामले में हरीश के बयान पर गोल, मुकेश उर्फ सीटू, आशीष उर्फ बाली व अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed