फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tragic accident on NH 44 due to collision with mini bus in Sonipat: Elderly couple died, six-year old grandson

सोनीपत में NH 44 पर दर्दनाक हादसा: मिनी बस की टक्कर से बुजुर्ग दंपती की मौत, छह साल का पोता घायल

Wed, 07 Jun 2023 09:52 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 07 Jun 2023 09:52 AM IST
सार

पानीपत के गांव कुराड़ निवासी राकेश ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके पिता-माता उनके भतीजे के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए सोनीपत के गांव रायपुर जा रहे थे। गांव कुमासपुर के पास ताऊ देवीलाल पार्क के सामने वाहन से उतरे तो उसी दौरान पानीपत की तरफ से आ रही मिनी बस ने तीनों को टक्कर मार दी।
 

विज्ञापन
Tragic accident on NH 44 due to collision with mini bus in Sonipat: Elderly couple died, six-year old grandson
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर गांव कुमासपुर के पास मिनी बस की टक्कर से बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई और उनका छह साल का पोता घायल हो गया। तीनों पानीपत के गांव कुराड़ से शादी समारोह में शामिल होने सोनीपत के गांव रायपुर जा रहे थे। जब वह सडक़ पार करने लगे तो मिनी बस ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। बच्चे का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मिनी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पानीपत के गांव कुराड़ निवासी राकेश ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके पिता धर्मा (70), मां रोशनी (65) व उनके भतीजे वंश (6) के साथ मंगलवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए सोनीपत के गांव रायपुर जा रहे थे। वह नेशनल हाईवे पर गांव कुमासपुर के पास ताऊ देवीलाल पार्क के सामने वाहन से उतर गए। वह जब गांव रायपुर जाने के लिए सड़क पार करने लगे तो उसी दौरान पानीपत की तरफ से आ रही मिनी बस ने तीनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


अस्पताल में पहुंचे तो उनके माता-पिता की मौत हो चुकी थी
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वंश को राहगीरों ने बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उनके माता-पिता को नागरिक अस्पताल सोनीपत में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना के बाद वह नागरिक अस्पताल में पहुंचे तो उनके माता-पिता की मौत हो चुकी थी। उनके भतीजे का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने राकेश के बयान पर मिनी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
गांव कुमासपुर के सामने हादसे में बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। उनका पोता घायल है। मिनी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed