{"_id":"63efc2101bab5b1d660af52b","slug":"three-youths-gang-raped-a-teenager-after-entering-her-house-in-sonipat-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म: दीवार कूदकर घर में घुसे तीन युवक, किशोरी ने दरवाजा बंद किया तो लात मारकर तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म: दीवार कूदकर घर में घुसे तीन युवक, किशोरी ने दरवाजा बंद किया तो लात मारकर तोड़ा
Fri, 17 Feb 2023 11:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 17 Feb 2023 11:36 PM IST
सार
दरवाजा तोड़कर घर में घुसे तीन युवकों ने किशोरी से दरिंदगी की। दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। राई थाना क्षेत्र के गांव में वारदात हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के राई थाना क्षेत्र के एक गांव में घर का दरवाजा तोड़कर घुसे तीन युवकों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार फिलहाल राई थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि किराये पर रहते हैं। वह तथा उनका पति मजदूरी करते हैं। वह दोनों काम पर गए हुए थे। घर पर उनकी नाबालिग बेटी अकेली थी। इस बीच गांव के तुषार व नवीन ने अपने एक दोस्त के साथ दीवार कूदकर उनके घर में घुस गए।
विज्ञापन
बेटी ने दरवाजा बंद कर लिया। लेकिन तीनों ने लात मारी तो कुंडी खुल गई। तीनों ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। तीनों ने परिवार को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता व मां घर आए। इसके बाद राई थाना पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बेटी का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। राई थाना में महिला के बयान पर सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। राई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बदन सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों तुषार व नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश करेगी।