फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three people of the same family killed by train in Sonipat of Haryana

सोनीपत में दर्दनाक हादसा: ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, बचाने के प्रयास में पत्नी व बेटा भी कटे

Sun, 12 Sep 2021 08:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Sep 2021 08:20 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत में पल भर में एक परिवार उजड़ गया। आत्महत्या करने पहुंचे व्यक्ति को बचाते वक्त पत्नी व बेटे की भी ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। तीन लोगों की मौत की खबर से परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
Three people of the same family killed by train in Sonipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के वेस्ट रामनगर निवासी एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या कर ली। व्यक्ति को बचाने के प्रयास में उसकी पत्नी व बेटा भी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में तीनों की मौत हो गई। शुगर मिल के पास हुए हादसे की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। जहां परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। 

विज्ञापन


मूलरूप से गांव बिधलान हाल वेस्ट रामनगर निवासी गोदीराम (46) का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सुनीता (42) के साथ झगड़ा हो गया। इसी कहासुनी में गोदीराम आत्महत्या करने रेलवे लाइन की तरफ चल पड़ा। पत्नी सुनीता व बेटा शुभम (12) उसे बचाने के लिए पीछे-पीछे दौड़ पड़े। शुगर मिल के पास पहुंचने पर गोदीराम ने दिल्ली से कुरुक्षेत्र जा रही गीता जयंती एक्सप्रेस के आगे कूद आत्महत्या कर ली। गोदीराम को बचाने के प्रयास में उसकी पत्नी सुनीता व बेटा शुभम भी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed