{"_id":"61eff9d80c9f4820b66ba127","slug":"three-people-accused-of-theft-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: बड़ी बेटी की शादी की चल रही थी तैयारी, छोटी 2.70 लाख और आभूषण लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: बड़ी बेटी की शादी की चल रही थी तैयारी, छोटी 2.70 लाख और आभूषण लेकर फरार
Tue, 25 Jan 2022 06:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत, कुंडली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत, कुंडली (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 25 Jan 2022 06:53 PM IST
सार
व्यक्ति ने बेटी समेत तीन लोगों पर चोरी करने का आरोप लगाया है। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती व उसके परिचित युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली क्षेत्र में बड़ी बेटी की शादी की तैयारी कर रहे परिवार ने अपनी छोटी बेटी पर ही घर से नकदी और आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि युवती ने अपने परिचित युवक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। एक अन्य युवक ने उनकी मदद की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बड़ी बेटी की शादी की तैयारी कर रहा है। इसके लिए उसने घर में 2 लाख 70 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे। उसने आरोप लगाया कि उसकी 22 वर्षीय छोटी बेटी 19 जनवरी को अपने परिचित दानिश के साथ मिलकर घर से आभूषण और नकदी को चोरी कर ले गई। उसकी बेटी और दानिश की रहीश नाम के युवक ने मदद की है।
विज्ञापन
वह घर से 2.70 लाख रुपये के साथ ही सोने की चेन, कानों की बालियां, अंगूठी, पाजेब, मंगलसूत्र व अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए। व्यक्ति ने बताया कि अपने स्तर पर तलाश करने पर कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस को अवगत कराया। जिस पर कुंडली थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनके मोबाइल की लोकेशन के बारे में पता लगाया जा रहा है। आरोपियों का जल्द पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
व्यक्ति ने अपनी बेटी व दो अन्य पर नकदी और आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उनका पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।