{"_id":"e9c82c627bf6512d2611aaca517c254f","slug":"three-killed-in-road-accident-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात से लौट रहे तीन युवकों की रोहतक में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात से लौट रहे तीन युवकों की रोहतक में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक को ओवरटेक करना नांगल खुर्द के तीन युवकों पर भारी पड़ गया। रोहतक के मकड़ौली टोल के पास बारात से लौट रही एक कार गोहाना रोड पर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में गांव निवासी जयभगवान, ओमप्रकाश और राकेश की मौत हो गई। राकेश मूलरूप से उत्तरप्रदेश के लखनऊ का रहने वाला है, लेकिन लंबे समय से गांव में ही रह रहा था। हादसे में तीन लोग घायल हुए भी हैं। इनका पीजीआई और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गांव की महिला सरपंच के पति बिजेंद्र ने बताया कि गांव का युवक संदीप जीटी रोड पर ढाबा चलाता है। उसका भाई संजय और राकेश साथ में काम करते हैं। संजय की गांव निवासी जयभगवान और ओमप्रकाश से अच्छी दोस्ती है। संजय और उसके पांच दोस्त अपनी अलग कार में संदीप की बारात में शुक्रवार को शीला बाईपास स्थित एक बेंक्वेट हॉल में शादी समारोह में शामिल होने रोहतक गए थे। शादी समारोह अच्छी तरह से निपट गया। तड़के करीब चार बजे सभी कार से घर लौटने लगे। इन लोगों ने रोहतक से सोनीपत वाया खरखौदा की बजाए वाया गोहाना का रास्ता चुना। जब कार मकड़ौली के टोल प्लाजा से आगे पहुंची तो ओवरटेक करते समय ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। इसके चलते कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दूर तक ट्रक के साथ घिसटते हुए सड़क किनारे जाकर रुक गई। हादसे में राकेश, जयभगवान और ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में संजय, अनिल और प्रदीप भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले पीजीआई में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर परिजन उन्हें शहर के निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। साथ ही अज्ञात ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों का आरोप है कि ट्रक चालक ने एकदम साइड दबा दी। जिससे यह दुर्घटना हुई।
नांगल खुर्द मातम का माहौल
एक साथ दो मौत होने से नांगल खुर्द में मातम का माहौल है। जबकि तीसरा युवक उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला था। हालांकि वह लंबे समय से गांव में ही रह रहा था। दोपहर बाद जयभगवान और ओमप्रकाश का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया, जबकि राकेश के शव को परिजन लखनऊ ले गए।
विज्ञापन
एक मिस्त्री तो दूसरा श्रमिक का करता था काम
ग्रामीणों ने बताया कि जयभगवान बेहद शांत स्वभाव का व्यक्ति था। चिनाई मिस्त्री के तौर पर काम करके परिवार का पेट पाल रहा था। उसके दो बच्चे हैं। एक लड़का और एक लड़की हैं। जबकि ओमप्रकाश श्रमिक के तौर पर काम करता है। उसके तीन बच्चे हैं, जिसमें दो लड़कियां और एक लड़का है।