{"_id":"6335daa749c1ae22634e59e7","slug":"thieves-stole-innova-car-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: क्रेटा में आए चोर ले गए इनोवा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: क्रेटा में आए चोर ले गए इनोवा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Thu, 29 Sep 2022 11:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:19 PM IST
सार
इनोवा गाड़ी सेक्टर-15 में घर के बाहर खड़ी थी। सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर कार चोरी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में सेक्टर-15 में चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक कारोबारी की इनोवा गाड़ी चोरी कर ली। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर क्रेटा कार से आए अैर इनोवा चोरी कर ले जाते दिख रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूलरूप से कुरुक्षेत्र फिलहाल सेक्टर-15 निवासी अरुण कौशिक कारोबारी हैं। वह 28 सितंबर को किसी काम से गुरुग्राम गए थे। रात को वहां से लौटने पर उन्होंने अपनी कोठी के बराबर में एक खाली प्लॉट में अपनी इनोवा को खड़ा कर दिया। 29 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे घूमने के लिए निकले तो उनकी इनोवा वहां पर नहीं थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Haryana: पांच दिन से बाढ़ से जूझ रही भूना शहर की 30 हजार आबादी, 1500 परिवारों ने घर छोड़ा
विज्ञापन
आसपास तलाश करने पर भी इनोवा का कहीं पर पता नहीं चल सका। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज में रात में 1:30 बजे चोर क्रेटा कार से आते और इनोवा को चोरी करके ले जाते दिख रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।