फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   thief, case, temple, cash, hanumaan, police, sonipat

हनुमान मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी, मामला दर्ज

Fri, 21 Oct 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 21 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
thief, case, temple, cash, hanumaan, police, sonipat
घर में चोरी - फोटो : amarujala
ककरोई चौक के पास स्थित हनुमान मंदिर में घुसकर चोर दानपात्र से नकदी उड़ा ले गए। मंदिर के पुजारी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ककरोई चौक स्थित पांच मंजिला हनुमान मंदिर में घुसकर चोर रात को दान पात्र से नकदी चोरी कर लिए। सुबह पुजारी उमाशंकर ने जब दान पात्र टूटा देखा तो मामले से पुलिस को अवगत कराया। सिटी थाना की सेक्टर-23 चौकी पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की मदद ले रही है। पुजारी उमाशंकर ने बताया कि दान पात्र में कितनी नकदी थी, इसका पता नहीं लग सका है। हालांकि उन्होंने बताया कि इसमें हजारों रुपये हो सकते हैं। वारदात जिस स्थान पर हुई, वह सदर थाना से महज चंद कदम की दूरी पर है। इससे पहले ही यहां पर पुलिस का नाका भी लगता है। इसके बावजूद चोर वारदात कर निकलने में कामयाब हो गए। मंदिर में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में रोष  है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed