फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   the relatives of the teenager held the accused of rape in hostage In Sonipat of Haryana

सोनीपत: दुष्कर्म के आरोपी को किशोरी के परिजनों ने तीन दिन कमरे में रखा बंद, ओरोपी गिरफ्तार, किशोरी के परिजनों पर भी केस दर्ज

Wed, 29 Dec 2021 12:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 29 Dec 2021 12:43 AM IST
सार

पुलिस को पता लगा तो किशोरी के परिजनों से संपर्क कर आरोपी को गिरफ्तार किया वहीं युवक पर अश्लील फोटो लेकर दुष्कर्म करने, धमकी देकर मंदिर में जबरन शादी करने का आरोप है। 25 दिसंबर को आरोपी किशोरी को लेकर पलवल कोर्ट में पहुंचा तो वहां किशोरी के परिजनों ने दोनों को पकड़ा था।

विज्ञापन
the relatives of the teenager held the accused of rape in hostage In Sonipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

सोनीपत शहर थाना क्षेत्र की किशोरी को बहकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने व जबरन शादी करने के आरोपी को पीड़िता के परिजनों ने तीन दिन तक कमरे में बंद रखा। जब पुलिस को सूचना मिली तो परिजनों से संपर्क कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी के मिलने के बाद मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ी गई है। वहीं आरोपी युवक के बयान पर पुलिस ने किशोरी के पिता व दो-तीन अन्य पर पिटाई करने और अवैध हिरासत में रखने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


शहर थाना पुलिस ने किशोरी को बहकाकर ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शहर थाने में 4 अक्तूबर को एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी को बहकाकर ले जाने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। 25 दिसंबर को किशोरी के परिजनों ने बेटी के मिलने की जानकारी पुलिस को दी थी।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने बयान व अन्य सुबूत के आधार पर मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ दी थी। 27 दिसंबर को पता लगा कि युवक को किशोरी के परिजनों ने तीन दिन तक कमरे में बंद रखा है। इस पर पुलिस ने उनसे संपर्क किया और सिविल लाइन थाना क्षेत्र से युवक को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक का मेडिकल कराया गया तो उसने किशोरी के परिजनों पर कमरे में बंद रखने व पिटाई का आरोप लगाया। युवक के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने सिविल लाइन थाना पुलिस को पत्र लिखा। 28 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार आरोपी हरिओम को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। 

तीन अक्तूबर को किशोरी को बुलाया था कुरुक्षेत्र, किया दुष्कर्म

गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि किशोरी से उसकी दोस्ती थी। वह कुरुक्षेत्र एरिया में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसने किशोरी को 3 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र बुलाया था। वहां होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही उसके अश्लील फोटो लिए थे। कुरुक्षेत्र से अगले दिन वह दिल्ली, फिर पलवल, उसके बाद फरीदाबाद व वहां सोहना गए। उसने किशोरी को मारने की धमकी देकर 27 नवंबर को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। वह किशोरी को लेकर 25 दिसंबर को पलवल कोर्ट में आया तो वहां से उसके परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया था। 

गाड़ी में लेकर आए सोनीपत, बंधक बनाकर रखा 

युवक का आरोप है कि उसे किशोरी के परिजन 25 दिसंबर को कार में सोनीपत लाए थे। आरोप है कि कार में किशोरी के पिता ने उसे थप्पड़ मारे। फिर सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में बंद कर दिया। वहां दो-तीन लोग उसकी निगरानी में रहते थे। बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

पलवल में छिपा रखा है मोबाइल 

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने जिस मोबाइल से किशोरी के नग्न अवस्था में फोटो खींचे थे, वह उसने पलवल बस स्टैंड के पास छिपा रखा है। वह उसे बरामद करा सकता है। साथ ही वह उस होटल की निशानदेही करा सकता है, जहां पर उसने दुष्कर्म किया था। 

किशोरी को बहकाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने किशोरी के परिजनों पर कमरे में बंद रखने और पिटाई का आरोप लगाया है। इसे लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। - इंस्पेक्टर जसबीर सिंह, कार्यकारी थाना प्रभारी सिटी सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed