फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The mystery behind the murder of the child was uncovered in the postmortem in Sonipat of Haryana

जन्मदिन पर बच्चे की मौत का मामला: गला दबाकर की गई थी जतिन की हत्या, पोस्टमार्टम में खुलासा

Mon, 14 Feb 2022 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 10:05 PM IST
सार

पुलिस ने देर शाम घर की छत पर बेसुध मिले 12 वर्षीय बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

The mystery behind the murder of the child was uncovered in the postmortem in Sonipat of Haryana
सामान्य अस्पताल में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन। बच्चे के गले पर मिले निशान। जतिन का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर कस्बे के हरिजन मोहल्ले में घर की छत पर बेसुध मिले 12 साल के जतिन की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हत्यारों का पता लगा रही है। वहीं जन्मदिन के दिन ही बच्चे की हत्या किए जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 



हरिजन मोहल्ला निवासी 12 वर्षीय जतिन रविवार शाम को घर के पास स्थित स्टेडियम में खेलने गया था। उसके बाद परिजनों ने उसे लौटते नहीं देखा। देर शाम परिवार के सदस्य घर की छत पर गए तो उन्हें जतिन बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। वे उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया था। जतिन के गले पर निशान मिले हैं। सूचना के बाद पहुंची गन्नौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था।


पुलिस ने सोमवार को शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया तो उसमें सामने आया कि जतिन की मौत गला दबाने से हुई है। जतिन के गले पर निशान भी पाए गए हैं। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पिता हीरालाल का कहना है कि उसका बेटा खेलने के बाद घर कब लौटा उन्हें इस बारे में भी नहीं पता। उन्हें यह भी नहीं पता कि बेटे की हत्या के पीछे किसका हाथ है। उन्होंने पुलिस से बेटे के हत्यारों का जल्द पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


जन्मदिन पर हुई हत्या, परिजनों का रोकर बुरा हाल 
जतिन की हत्या 13 फरवरी को हुई। छठी कक्षा के छात्र जतिन का इसी दिन जन्मदिन भी था। जतिन के परिजन उसका जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उन्हें इस बात का बिलकुल अंदाजा नहीं था कि जिस दिन उसका जन्मदिन है उसी दिन वह उनका साथ छोड़कर चला जाएगा। जतिन की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को नम आंखो के साथ जतिन का अंतिम संस्कार किया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत दम घुटने के कारण होने की बात सामने आई है। उसके गले पर रस्सी जैसे निशान मिले हैं। पुलिस ने मृतक के पिता हीरालाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द हत्यारों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।  -इंस्पेक्टर धीरज कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed