फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The bodies were wrapped in blankets and took dead, sonipat, news, crime

हत्या कर कंबल में लपेट कर ले गए थे शव

Sat, 10 Dec 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहाना
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहाना Updated Sat, 10 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
राजकीय कॉलेज की छात्रा की अपहरण के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के लिए सिरदर्द बने इस मामले में पुलिस के साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। इस मामले में मृतक छात्रा के परिजनों द्वारा 11 दिसंबर का अल्टीमेटम दिया गया है। मुख्यमंत्री के आने से पहले ही पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उन्हें 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

नहर में फेंका था शव
होटल संचालक राधेश्याम की गिरफ्तारी के बाद छात्रा की हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने के मामले से परत दर परत उखड़ रही है। पुलिस की पूछताछ में राधेश्याम ने खुलासा करते हुए बताया कि छात्रा की हत्या करने के बाद उसका शव कंबल में लपेटकर एक कार से नहर में ले जाकर डाला गया था। हालांकि पुलिस उसकी बात से संतुष्ट नजर नहीं आ रही है और उससे गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार इस मामले में मुख्य आरोपी खानपुर कलां निवासी विक्रम का बाप रोहतास भी शव को ठिकाने लगाने में साथ था। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही मुख्य आरोपी को भी दबोच लिया जाएगा। उसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही असली बात सामने आएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस को छात्रा अपहरण व हत्याकांड मामले में होटल संचालक राधेश्याम और मुख्य आरोपी के पिता रोहतास को गिरफ्तार किया है। पुुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में एसआईटी शाखा गोहाना के प्रभारी योगेंद्र, बरोदा थाना के प्रभारी महेंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी फूलकवार और गोहाना थाना प्रभारी राजपाल के अलावा महिला थाना खानपुर कलां प्रभारी कविता गोहाना के डीएसपी राजीव देशवाल की देखरेख में काम कर रहे थे। इनके प्रयासों के बाद पहले मुख्य आरोपी विक्रम के पिता रोहतास को दबोचा और उसकी निशानदेही पर होटल संचालक राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर शव को खुर्दबुर्द करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने पुलिस की मांग पर दोनों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब उनसे पूरे मामले को उगलवाने का प्रयास करेगी। इस मामले में अब तक पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। होटल संचालक की पत्नी व दो कारिंदो विकास व बिजेंद्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस खंगाल रही है नहर
अब तक पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस नहर व अन्य क्षेत्रों की खाक छान रही है। पुलिस को अंदेशा है कि पकड़े गए आरोपी यदि पुलिस को सही बात बता रहे हैं तो शव को जल्दी ही बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों को कहना है कि कल तक इस मामले का पटापेक्ष हो जाएगा। पकड़े गए आरोपियों के बताए ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, ताकि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed