फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Terrorists arrested from Sonipat got weapons to kill former sarpanch In Punjab

खुलासा: आतंकियों को पूर्व सरपंच की हत्या करने के लिए मिले थे डेढ़ करोड़ की कीमत के अत्याधुनिक हथियार

Thu, 03 Mar 2022 02:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 03 Mar 2022 02:12 AM IST
सार

खालिस्तान समर्थित आतंकियों ने पुलिस रिमांड में बताया कि पंजाब में पूर्व सरपंच अवतार की हत्या को लेकर अंबाला में हथियार उपलब्ध कराए गए थे। पुलिस हथियार उपलब्ध कराने वाले गोपी को जल्द प्रोडक्शन वारंट पर ला सकती है।

विज्ञापन
Terrorists arrested from Sonipat got weapons to kill former sarpanch In Punjab
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व बरामद किए गए हथियार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो )

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार खालिस्तान समर्थित आतंकियों को अत्याधुनिक हथियार पंजाब में पूर्व सरपंच की हत्या के लिए दिए गए थे। साथ ही खालिस्तान समर्थकों ने आतंकियों को पैसे की कमी नहीं होने देने की बात कही थी। टारगेट किलिंग के लिए मुंह मांगी राशि देने का आश्वासन दिया था। पुलिस टीम दोनों आतंकियों को लेकर पंजाब में छापा मार कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


खुफिया एजेंसी और पंजाब पुलिस से मिले इनपुट के बाद सोनीपत सीआईए-1 की टीम ने 19 फरवरी को खालिस्तान समर्थित चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान गांव जुआं के सागर उर्फ बिन्नी, सुनील उर्फ पहलवान, जतिन और गांव राजपुर के सुरेंद्र उर्फ सोनू के रूप में हुई थी। इनके पास से एके-47, पांच विदेशी व एक देसी पिस्तौल मिली थी।
विज्ञापन


मामले में सागर व सुनील अभी भी पुलिस रिमांड पर हैं। आतंकी पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी लखवीर सिंह रोड़, कनाडा में बैठे हरदीप सिंह निज्जर और ऑस्ट्रेलिया में बैठे गुरजंट सिंह जंटा और अर्शदीप सिंह के संपर्क में आकर देश को अस्थिर करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इशारे पर आरोपी पंजाब के मोरिंडा थाना क्षेत्र के ऊधमपुर कलां गांव निवासी पूर्व सरपंच अवतार सिंह की हत्या कर चुके हैं। इसके बदले में उन्हें अत्याधुनिक हथियार दिए गए थे। जिनकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक है। 

यह हथियार हुए थे बरामद  

  • पिस्तौल बरेटा - यूएसए -मेड इन यूएसए। 
  • पिस्तौल जीलाक - मेड इन ऑस्ट्रेलिया 
  • पिस्तौल जीलाक स्टैंडर्ड - मेड इन ऑस्ट्रेलिया 
  • पिस्तौल जीलाक एमओएस - मेड इन यूएसए
  • पिस्तौल जीलाक कांपैक्ट - मेड इन ऑस्ट्रेलिया 
  • पिस्तौल आटोमेटिक 32 बोर - मेड इन इंडिया 
  • एक राइफल - एके- 47
  • एके-47 के 49 कारतूस
  • पिस्तौल की आठ मैगजीन 


गोपी को आज प्रोडक्शन वारंट पर लेने का होगा प्रयास
आतंकियों को विदेशी हथियार उपलब्ध कराने वाला पंजाब के खरड़ का रहने वाला गोपी है। उसने अंबाला में हथियार उपलब्ध कराए थे। आतंकी गोपी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गोपी को हथियार उपलब्ध कराने वाले आतंकियों के साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इनको प्रोडक्शन वारंट पर सोनीपत लाया जाएगा।



सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह की ओर से गोपी का प्रोडक्शन वारंट 3 मार्च का लगाया हुआ है। वहीं गोपी की एक अन्य मामले में पंजाब की खरड़ कोर्ट में भी पेशी होनी है। यदि न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट मिल जाता है तो गोपी 3 मार्च को सोनीपत लाया जाएगा। यदि खरड़ कोर्ट की पेशी के चलते प्रोडक्शन वारंट नहीं मिलता है तो पुलिस दोबारा से न्यायालय में प्रोडक्शन रिमांड के लिए प्रयास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed