फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teenager kidnapped and gang raped in Sonipat, accused relative and his friend arrested

Sonipat: किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला, आरोपी रिश्तेदार और उसका दोस्त गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2023 03:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 17 Jun 2023 03:12 PM IST
सार

सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले घुमंतू जाति के एक व्यक्ति ने 31 मार्च, 2019 को सदर थाना पुलिस को बताया था कि वह देशी दवा बनाकर बेचते हैं। उनका रिश्तेदार संजय उनके साथ रहता था। वह भी उनके साथ काम करता था। 28 मार्च, 2019 को वह अपनी पत्नी को उनके पास छोडक़र उनकी छोटी बेटी को अपने साथ ले गया था।

विज्ञापन
Teenager kidnapped and gang raped in Sonipat, accused relative and his friend arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत सदर थाना क्षेत्र से किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी घुमंतू जाति के हैं और सडक़ किनारे देशी दवा बेचने का काम करते हैं। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र से वर्ष 2019 में अपहरण कर किया था सामूहिक दुष्कर्म 
सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले घुमंतू जाति के एक व्यक्ति ने 31 मार्च, 2019 को सदर थाना पुलिस को बताया था कि वह देशी दवा बनाकर बेचते हैं। उनका रिश्तेदार संजय उनके साथ रहता था। वह भी उनके साथ काम करता था। 28 मार्च, 2019 को वह अपनी पत्नी को उनके पास छोडक़र उनकी छोटी बेटी को अपने साथ ले गया था। संजय के साथ उसका दोस्त विशाल भी था। उन्होंने उनकी बेटी को छिपाकर रखा हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


घुमंतू जाति है आरोपी
बाद में पता लगा था कि पीडि़त की बेटी नाबालिग है। जिसमें अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में किशोरी को बरामद किया गया तो उसने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में सामूहिक दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी थी। पुलिस टीम उनकी तलाश करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा था। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि अब पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल को यूपी के बरेली स्थित कटरा से व आरोपी संजय को गांव खेवड़ा के पास से काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed