फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   teacher gave 'letter' to girl

शिक्षक ने दिया छात्रा को अश्लील पत्र, ग्रामीण भड़के

Sat, 05 Sep 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना Updated Sat, 05 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन

गांव गुढ़ा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के अंदर और बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब ग्रामीणों ने एक शिक्षक द्वारा छात्रा को अश्लील पत्र देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


हंगामे से दिनभर स्कूल की पढ़ाई बाधित रही। इसके चलते विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई। इस कारण वे पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात भी नहीं सुन पाए। वहीं बीईओ ने संबधित अध्यापक के तबादले का भरोसा दिया है। हालांकि छात्रा व उसके परिजन कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे हरियाणा प्रदेश चमार सभा के प्रांतीय महासचिव रामगोपाल पोड़िया, गुरू रविदास सभा के सचिव जगदीश राय मदीना, राम छाछिया, अशोक बामणिया और ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पता चला है कि 2 सितंबर को स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा को एक शिक्षक ने अश्लील पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने वह पत्र परिजनों को दिया और घटना के बारे में जानकारी दी। अगले दिन परिजन उस पत्र को लेकर मिडिल हेड के पास पहुंचे। उन्होंने में अधिकारियों को सूचित करके अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उस समय परिजन वहां से चले गए। ग्रामीणों का आरोप है कि उसके बाद आरोपी अध्यापक छात्रा के घर पहुंच गया तो परिजनों पर दबाव बनाकर किसी को कुछ भी बताने से मना कर दिया।

दबाव में आकर परिजन सामने आने से कतरा रहे हैं। इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। जिससे शुक्रवार को ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों ने स्कूल में पहुंचकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और जल्द ही आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोग स्कूल में ऐसे शिक्षकों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। घटना की सूचना पर पहुंचे कार्यवाहक बीईओ ने ग्रामीणों को शांत कराया और आरोपी अध्यापक के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस बीच दिनभर स्कूल में पढ़ाई ठप रही।


क्या कहते हैं बीईओ

घटना की सूचना पर पहुंचे कार्यवाहक बीईओ अशोक नांदल ने बताया कि उन्हें स्कूल की मिडिल हेड शकुंतला ने लिखित में शिकायत दी है कि एक अध्यापक ने एक छात्रा को अश्लील पत्र दिया है। इसके अलावा ग्रामीणों ने भी आरोपी अध्यापक के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिली है। गहराई से जांच की जाएगी। इसके बाद न केवल तबादले की सिफारिश करेंगे, बल्कि विभागीय जांच भी हो सकती है। इस संबंध में आरोपी से बात नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed