फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Taxi driver strangled to death in Sonipat, Revealed in post mortem report, dead body was found in car

Sonipat: टैक्सी चालक की गला दबाकर की गई थी हत्या; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, कार में मिला था शव

Sat, 02 Sep 2023 11:14 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Sep 2023 11:14 AM IST
सार

सोनीपत के राई थाना पुलिस को 11 अप्रैल को केएमपी जीरो प्वाइंट पर खड़ी कार में एक व्यक्ति का शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने गला दबाने से मौत होने की रिपोर्ट दी है।

विज्ञापन
Taxi driver strangled to death in Sonipat, Revealed in post mortem report, dead body was found in car
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 स्थित केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट के दिल्ली-पानीपत रोड पर साढ़े चार माह पहले कार में मृत मिले टैक्सी चालक की गला दबाकर हत्या की गई थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ब्लाइंड मर्डर का पता लगा है। जिस पर राई थाना पुलिस ने उनके भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम हत्यारों का सुराग लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली थी ये शिकायत
राई थाना पुलिस को 11 अप्रैल को केएमपी जीरो प्वाइंट पर खड़ी कार में एक व्यक्ति का शव मिला था। उनकी पहचान यूपी के जिला बागपत के गांव निरोजपुर गुर्जर निवासी यशपाल के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामले में युवक के बेटे मामले की सूचना दी थी। जिस पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने की बात की थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने गला दबाने से मौत होने की रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस पर यशपाल के भाई महमपाल के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महमपाल ने पुलिस को बताया कि उनके भाई 10 अप्रैल को अपनी टैक्सी लेकर निकले थे। उसके बाद उनका शव ही मिला था। जिस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर विसरा जांच को भेजा था। पुलिस अब उनकी गाड़ी को बुकिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। जिससे मामले से जुड़े तथ्य जुटाए जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
केएमपी जीरो प्वाइंट पर मिले शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें अब रिपोर्ट में चिकित्सक ने गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि की है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। -महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed