फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Student held teacher by neck and threw him on floor In Sonipat

Sonipat: शिक्षक को कक्षा में आवाजाही कर रहे छात्र को टोकना पड़ा महंगा, विद्यार्थी ने गला पकड़ फर्श पर पटका

Wed, 06 Sep 2023 02:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 06 Sep 2023 02:31 PM IST
सार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खांडा में कला अध्यापक अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 12वीं कक्षा को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान एक छात्र लगातार कक्षा से कभी बाहर जा रहा था तो कभी वापस आ रहा था। उन्होंने उस छात्र को ऐसा न करने के लिए टोक दिया, जिससे गुस्साए छात्र ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Student held teacher by neck and threw him on floor In Sonipat
पुलिस थाना खरखौदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गांव खांडा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक पर 12वीं कक्षा के छात्र ने हमला कर दिया। जिससे शिक्षक की कलाई के पास से हड्डी टूट गई है। घायल शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खांडा में कला अध्यापक अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 12वीं कक्षा को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान एक छात्र लगातार कक्षा से कभी बाहर जा रहा था तो कभी वापस आ रहा था। उन्होंने उस छात्र को ऐसा न करने के लिए टोक दिया, जिससे गुस्साए छात्र ने उन पर हमला कर दिया। शिक्षक अजय कुमार का कहना है कि छात्र ने आकर उसका गला दबा दिया, किसी प्रकार उसने अपने बचाव का प्रयास किया तो छात्र ने उन्हें उठाकर नीचे फर्श पर पटक दिया।
विज्ञापन


जिससे उसकी कलाई में गंभीर चोट आई। इसके बाद छात्र उसे स्कूल से बाहर निकलने के दौरान देख लेने की धमकी देकर भाग गया। छात्र ने शिक्षक व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। घायल शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर हुए एक्स-रे दौरान शिक्षक की कलाई में कई जगह फैक्चर होने का पता चला है। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने 12वीं कक्षा के छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed