फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Stock in-charge of sand mining company thrashed to death in Sonipat

Murder in Sonipat: यमुना किनारे रेत खनन कंपनी के इंचार्ज की पीट-पीटकर हत्या, देर रात हुई वारदात

Sun, 26 Jun 2022 09:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 26 Jun 2022 09:37 AM IST
सार

गांव बसौदी निवासी जयदीप उर्फ बापौली गांव मिमारपुर के पास यमुना किनारे अल्टीमेट स्टॉक रेत खनन कंपनी में बतौर इंचार्ज काम करता था।

विज्ञापन
Stock in-charge of sand mining company thrashed to death in Sonipat
सोनीपत में हत्या - फोटो : फाइल

विस्तार

सोनीपत में यमुना के मिमारपुर घाट के पास रेत खनन कंपनी के स्टॉक इंचार्ज की शनिवार देर रात हत्या कर दी गई। स्टॉक इंचार्ज पर डंडे और रॉड से हमले करने के अलावा धारदार हथियार से वार किए गए हैं। उसके शरीर पर घाव के 19 निशान मिले हैं। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्टॉक के मैनेजर ने भी एक दिन पहले कुछ युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। जिसमें उसके बयान पर अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


गांव बसौदी निवासी जसबीर ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उसका भाई जयदीप उर्फ भोपाली (37) मिमारपुर के पास यमुना किनारे अल्टीमेट स्टॉक खनन कंपनी में इंचार्ज था। शनिवार देर रात को उसकी लाठी-डंडे और रॉड से पीट-पीटकर व धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। भाई का शव अर्द्धनग्न अवस्था व लहूलुहान हालत में मिला है।

विज्ञापन

 

पुलिस कंट्रोल रूम को देर रात 12 बजे खनन कंपनी के कार्यालय के पास शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने देर रात ही जयदीप के मोबाइल से उसको सूचना दी। जसबीर ने बताया कि वह खनन कंपनी के स्टॉक पर पहुंचा तो वहां पर उनके भाई का शव पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि जयदीप के शरीर पर 19 स्थान पर घाव के निशान हैं। जो धारदार हथियार के हैं। गमगीन माहौल में गांव में जयदीप का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 


तीन माह पहले ही खनन कंपनी में लगा था जयदीप 
जयदीप ने गांव में अड्डे के पास परचून की दुकान की थी। करीब तीन माह पहले वह खनन कंपनी में स्टॉक मैनेजर के रूप में काम करने शुरू किया था। जयदीप के भाई पर भी गांव में हमला किया गया था। ताश खेलते हुए झगड़े की रंजिश में भी उनको जान से मारने की धमकी दी गई थी। 

दो बच्चों का पिता था जयदीप
जयदीप दो बच्चों का पिता था। उसकी बड़ी बेटी निशा (11) व छोटा बेटा लोकेश (8) हैं। जयदीप की हत्या से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। जयदीप ने रात करीब दस बजे अपनी मां से बात की थी। उसने  मां को बताया था कि चार-पांच लोग आए हैं। मैं बाद में कॉल करता हूं। उसके बाद देर रात उस पर हमले की सूचना घर पहुंची। 

कई पहलुओं से जांच कर रही पुलिस 
रेत खनन को लेकर भी यमुना क्षेत्र में वारदात होती रहती है। कई लोगों का अवैध खनन को लेकर ठेका कंपनियों से टकराव होता रहता है। वहीं रेत की चोरी करने वालों का भी खनन कंपनियों से विवाद होता रहता है। वहीं मृतक के भाई ने गांव में पहले भी झगड़ा होने की बात कही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द मामले की जांच कर वारदात से पर्दा उठाया जाएगा। अल्टीमेट खनन कंपनी के मैनेजर ने भी एक दिन पहले कुछ युवकों के खिलाफ स्टॉक पर आकर पिटाई करने व गोली चलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। 


रेत खनन कंपनी के स्टॉक इंचार्ज की हत्या किए जाने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। -इंस्पेक्टर सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed