फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   STF caught five thousand prize crook in Sonipat of Haryana

Sonipat: पांच हजार के इनामी बदमाश को STF ने दबोचा, पानीपत के गांव डिडवाडी का रहने वाला है आरोपी

Mon, 26 Sep 2022 11:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 11:36 PM IST
सार

आरोपी प्रदेश में 14 मामलों में नामजद रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम 50 हजार करने की संस्तुति भेजी गई थी। एसटीएफ की टीम ने मुरथल औद्योगिक क्षेत्र से आरोपी को काबू किया है।

विज्ञापन
STF caught five thousand prize crook in Sonipat of Haryana
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में एसटीएफ सोनीपत की टीम ने पांच हजार के इनामी बदमाश को अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मुरथल थाना क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने आया था। आरोपी पानीपत के गांव डिडवाडी का रहने वाला बबलू है। उस पर विभिन्न थानों में 14 मुकदमे दर्ज रहे हैं। साथ ही उसकी इनामी राशि को पांच हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने की संस्तुति भी भेजी गई थी। 

विज्ञापन


एसटीएफ को सूचना मिली कि शातिर बबलू मुरथल क्षेत्र में आया है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। एसटीएफ की टीम ने मुरथल औद्योगिक क्षेत्र से आरोपी को काबू कर लिया। उसके पास से 9 एमएम की पिस्तौल और तीन कारतूस मिले। उसकी पहचान बबलू के रूप में हुई। उसके खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, अवैध शस्त्र, दुष्कर्म और वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sonipat Accident: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, दो युवकों की मौत, बागपत के सिसाना के हैं दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन


बबलू ने एसटीएफ को बताया कि वह पांच साल से भूमिगत है। इस दौरान वह नेपाल और उत्तराखंड में रहकर नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था। उसका नशे का धंधा उत्तराखंड के साथ ही हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। उसने अपना नशा तस्करी का गैंग बना रखा है। हरियाणा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।

वहीं डीजीपी के पास 50 हजार रुपये का इनाम करने की संस्तुति की गई थी। बबलू पर थाना समालखा पानीपत में तीन, सिविल लाइन करनाल, घरौंडा करनाल, मतलौडा पानीपत, थाना सिटी पानीपत में तीन, थाना चांदनी बाग पानीपत में दो, राई सोनीपत में दो, दिल्ली नॉर्थ के थाना महेंद्रा पार्क, महेंद्रगढ़ के सतनाली और मुरथल थानों में विभिन्न मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed