फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Seven arrested for betting on IPL match

Sonipat: आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाते सात गिरफ्तार, सीआईए की टीम ने टीडीआई एस्पानिया में डाला छापा

Tue, 16 Apr 2024 08:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 08:58 PM IST
सार

आरोपी फ्लैट में सट्टा लगा रहे थे। 12 मोबाइल, दो लैपटॉप, एक एलईडी, 5500 रुपये समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। चार आरोपी राजस्थान के गंगानगर, दो सोनीपत व एक पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। 

विज्ञापन
Sonipat: Seven arrested for betting on IPL match
सट्टा लगाते गिरफ्तार आरोपी सीआईए टीम के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में सीआईए की टीम ने कुमासपुर के पास स्थित टीडीआई एस्पानिया में छापा डालकर आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हैदराबाद व बंगलूरू टीमों के मुकाबले पर सट्टा लगा रहे थे। सीआईए की टीम ने आरोपियों से 12 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एलईडी, 5500 रुपये समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ जुआ अधिनियम में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


सीआईए-1 के एएसआई सिकंदर ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह टीम में शामिल एएसआई अनिल कुमार, हवलदार अनिल, राजेश, विकास, उमेश व सुधीर के साथ कुमासपुर के पास मौजूद थे। तभी जानकारी मिली कि टीडीआई एस्पानिया के फ्लैट में राजन व प्रवेश उर्फ रॉकी नाम के दो युवक साथियों के साथ सट्टा लगवाते हैं।
विज्ञापन


वह आईपीएल में हैदराबाद व बंगलूरू की टीम के बीच क्रिकेट मैच में सट्टा लगा रहे हैं। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो छठे फ्लोर के फ्लैट नंबर-6 में सट्टा लगाया जा रहा था। आरोपी कमरे के अंदर से सटोरियों से रेट फिक्स करने के लिए कॉल कर रहे थे। पुलिस ने फ्लैट में छापा डाला तो सात युवक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मोबाइल पर मैच के बारे में बात कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। उनकी पहचान गांव बारोटा निवासी राजन, न्यू ब्रह्म कॉलोनी निवासी प्रवेश कुमार उर्फ रॉकी, राजस्थान के श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ स्थित न्यू ओल्ड कॉलोनी निवासी विपिन अरोड़ा, श्रीगंगानगर के जवाहर नगर स्थित एसएसबी रोड निवासी विरेंद्र, मूलरूप से सूरतगढ़ की आदर्श कॉलोनी फिलहाल सुदामा नगर निवासी वरुण, आदर्श कॉलोनी निवासी लोकेश और पंजाब के जिला जालंधर के थाना नकोदर स्थित गांव शकर निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ गौरा के रूप में हुई।


पुलिस ने मौके से 12 मोबाइल, दो लैपटॉप, एलईडी, सेट टाप बॉक्स, 5500 रुपये, चार्जर, दो कैलकुलेटर, टीवी रिमोट समेत अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि सीआईए की टीम सट्टा लगाने में शामिल अन्य लोगों का पता लगाकर उन्हें भी गिरफ्तार करेगी। सट्टा लगाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान को जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed