फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Rs 86 lakh recovered from car during checking

Sonipat: चेकिंग के दौरान कार से 86 लाख रुपये बरामद, नकदी व कार के बारे नहीं पेश कर सका कागजात तो केस दर्ज

Sat, 06 Jan 2024 06:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 06:40 PM IST
सार

टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान कुरुक्षेत्र जिले के गांव हरिगढ़ भोरख निवासी साहिल को पकड़ा गया है। वह दिल्ली के करोलबाग से पिहोवा जा रहा था, नकदी और कार के बारे कागजात नहीं पेश कर सका। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 102 के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Sonipat: Rs 86 lakh recovered from car during checking
बरामद की गई नकदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में मुरथल थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 पर भिगान टोल प्लाजा पर जांच के दौरान शक होने पर कार सवार युवक को 86 लाख रुपये की नकदी सहित पकड़ा है। चालक नकदी और कार को लेकर कोई कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 102 के तहत कार्रवाई की है। चालक की पहचान कुरुक्षेत्र के गांव हरिगढ़ भोरख निवासी साहिल के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मुरथल थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम भिगान टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एएसआई वेदवीर ने नाकाबंदी के दौरान एक कार को रुकवाया। पुलिस को देखकर कार चालक घबरा गया। इससे उस पर शक हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने कार चालक की पहचान पूछी तो उसने अपनी पहचान हरिगढ़ भोरख निवासी साहिल के रूप में दी। पुलिस ने तलाशी तो कार के अंदर दो बैग व एक काली पॉलिथीन के अंदर नकदी मिली। पुलिस ने जांच की तो कार से 500-500 रुपये की कुल 170 गड्डी, 200-200 की तीन गड्डी व 100-100 की तीन गड्डी व 20 नोट 500 रुपये के अन्य नकद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से कुल 86 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने कार और नकदी को जब्त कर लिय। घटना की सूचना पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन, डीसीपी गौरव राजपुरोहित व एसीपी संदीप धनखड़ को दी गई।

आयकर और ईडी को किया सूचित
पुलिस के अनुसार चालक जब नकदी व कार के कागजात के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका तो मामले से आयकर विभाग व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अवगत कराया गया। इसके लिए पत्र भेजकर सूचना दी गई। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।


करोलबाग से पिहोवा ले जा रहा था नकदी
जांच में सामने आया है कि नकदी किसी ट्रैवल एजेंट की है। नकदी को साहिल दिल्ली के करोलबाग में ट्रैवल एजेंट के किसी परिचित से लेकर आया था और उसे कुरुक्षेत्र के पिहोवा में पहुंचाना था। नकदी और कार के कागजात दिखाने के बाद उसे छोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed