{"_id":"58b860b44f1c1bc852830bcd","slug":"sonipat-road-accident-two-children-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस ने दो मासूमों को कुचला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी बस ने दो मासूमों को कुचला, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बड़वासनी के पास किलोहडद मोड़ पर एक तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे दो मासूम बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान लाठ जौली चौक स्थित धरना स्थल पर जा रहे सदर थाना प्रभारी ने अपनी गाड़ी में डालकर दोनों बच्चों को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रोहतक के गांव महम खेड़ी निवासी लोकेश अपने परिवार के साथ गांव भटाना जाफराबाद में भात भरने के लिए आया हुआ था। वीरवार सुबह भटाना से अपने घर वापस जाने के लिए गोहाना रोड पर पहुंचा था। जब वह बड़वासनी के पास किलोहड़द मोड़ पर सड़क पार कर रहा था तो इसी दौरान निजी बस ने रमन (3) व कोमल (7) को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान सदर थाना प्रभारी पहलाद सिंह लाठ जौैली धरना स्थल पर जाने के लिए निकले थे। जब वह मोड़ के पास पहुंचे तो हादसा हुआ देख तुरंत दोनों बच्चों को अपनी गाड़ी में बैठाकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें खानपुर रेफर किया गया।
सुबह जौली लाठ धरना स्थल पर ड्यूटी के लिए जाते समय अचानक बस ने दो बच्चों को कुचल दिया। दोनों को तुरंत अपनी गाड़ी में लेकर अस्पताल पहुंचा। हालांकि बाद में घायल बच्चों के परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
-पहलाद सिंह, सदर थाना प्रभारी।