{"_id":"6564d6efe146239cbe0f0c25","slug":"sonipat-rape-victim-gives-birth-to-a-baby-girl-three-accused-arrested-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: दुष्कर्म पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, कई बार दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: दुष्कर्म पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, कई बार दुष्कर्म करने का आरोप
Mon, 27 Nov 2023 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:20 PM IST
सार
दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा है। तीसरा आरोपी जेल भेजा गया है। पुलिस ने तीनों नामजद का डीएनए कराया है। पुलिस टीम हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा थानाक्षेत्र के गांव में बालिका के साथ कई बार दुष्कर्म करने व उसके गर्भवती होने के मामले में पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया है। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक आरोपी बालिग है। पुलिस ने दो नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं तीसरे आरोपी को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने तीनों के डीएनए सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में 13 वर्षीय बालिका ने बताया था कि उनके पिता की मौत के बाद वह स्कूल से लौटकर अपने ताऊ की दुकान पर जाकर हाथ बंटाती थी। उनके ताऊ की दुकान पर अक्सर तीन लड़के आते थे। अप्रैल-मई में जब वह पानी लेने गई तो रास्ते में एक लड़का उसे मिला था। वह उसे बहकाकर पार्क में लग गया था। जहां पर उसने उसके साथ गलत काम किया था।
विज्ञापन
आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि किसी को बताया तो तेरे भाई-बहन को मार देगा। इसके बाद लड़के ने अपने दो साथियों को भी इस बारे में बता दिया था। उसके बाद उसके दोस्तों ने भी अलग-अलग जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने किसी का बताने पर उसके भाई-बहनों के जान से मार देने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
करीब डेढ़ माह पहले उनकी मां के निधन पर बहन उसे अपनी ससुराल ले आई थी। जहां पर पेट में दर्द होने पर उसे अस्पताल ले गया था तो जांच के बाद चिकित्सक ने उसे गर्भवती बता दिया था। इस पर उसने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराए थे।
पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू कर लिया, जिसमें आरोपी कशिश बालिग मिला है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। दो नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है।
तीनों आरोपियों का कराया डीएनए
जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि तीनों आरोपियों का डीएनए कराया है। पुलिस अब डीएनए रिपोर्ट से मिलान कर मामले में सबूत जुटाएगी। पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच में जुटी है। सभी तथ्य जुटाए जा रहे हैं।