फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, proprty delar arrest with 20 lakhs old notes

20 लाख की पुरानी करेंसी के साथ प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Thu, 02 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना।
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना। Updated Thu, 02 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
sonipat, proprty delar arrest with 20 lakhs old notes
फोटो : 12 : गोहाना में प्रचलन में बंद हो चुकी नकदी के साथ गिरफ्तार किया आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : bureau
काले धन को सफेद कर मोटी कमाई करने की फिराक में घूम रहे एक प्रॉपर्टी डीलर को एसआईटी गोहाना ने काबू किया है। आरोपी को पुलिस ने 20 लाख रुपये की पुरानी करेंसी के साथ दबोचा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पकड़ा गया व्यक्ति कमीशन लेकर रुपये बदलवाने का काम करता था।
विज्ञापन

एसआईटी गोहाना प्रभारी योगेंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति 20 लाख रुपये की पुरानी करेंसी लेकर सोनीपत रोड पर नई सब्जी मंडी में आ रहा है। सूचना के आधार पर एएसआई महेश कुमार, हवलदार दलबीर, राजमोहन, सेवा सिंह व पवन की टीम ने जाल बिछाया। इसी बीच एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि वह गन्नौैर निवासी रामपाल है। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 20 लाख रुपये की पुरानी करेंसी मिली, जिसमें 10 लाख रुपये एक-एक हजार रुपये के नोट तथा बाकी 10 लाख रुपये 500-500 रुपये के पुराने नोट मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

एक लाख मिलना था कमीशन
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे 10 फीसद कमीशन के रूप में एक लाख रुपये मिलने थे। एक लाख के लिए ही वह पुराने नोट बदलवाने के लिए सोनीपत मंडी में आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू को देनी थी नकदी
आरोपी ने अभी तक की पूछताछ में बताया कि वह नकदी को नरेंद्र नाम के व्यक्ति से लेकर आया था। उसे नकदी को गोहाना में राजू नाम के व्यक्ति को देकर बदलवाना था। अब नकदी किस तरह बदली जानी थी इस बात का और आरोपी द्वारा नरेंद्र व राजू के नाम उजागर करने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। उनके पकड़े जाने के बाद पता लग सकेगा कि वह नकदी को किस तरह ठिकाने लगाना चाहते थे। पुलिस ने इस बारे में आयकर विभाग को सूचित कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed