फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, killing, brother

छोटे ने बड़े भाई की रॉड मारकर की हत्या

Tue, 19 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 19 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, killing, brother
परिजनों से बातचीत करते हुए थाना सदर प्रभारी बलजीत सिंह - फोटो : bureau
गांव बिचपड़ी में एक युवक को उस समय अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, जब उसने पिता से बेचे मकान के पैसों का हिस्सा मांगा। युवक की उसी के छोटे भाई ने लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं अपनी भाभी को भी घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव और घायल महिला को खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने घायल महिला को ईलाज के लिए रोहतक पीजीआईएमएस रेफर कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गांव बिचपड़ी निवासी हवा सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा प्रदीप (30) पत्नी सुमन और 10 वर्षीय बेटे जीवन के साथ परिवार से अलग रहता है। जबकि उसका छोटा भाई कुलदीप (22) माता-पिता के साथ रहता है। लगभग एक महीना पहले हवा सिंह ने अपना पुराना मकान भतीजे को 65 हजार रुपये में बेचा। अब प्रदीप अपने पिता से बेचे हुए मकान के पैसों में हिस्सा मांग रहा था। परिजनों के अनुसार हवा सिंह ने प्रदीप से कहा कि इन पैसों से कुलदीप की शादी करनी है। हालांकि इसके बाद भी प्रदीप पिता से पैसे मांगता रहा। इसी को लेकर दोनों भाइयों में रविवार सुबह कहासुनी हो गई। जिसे परिजनों ने शांत करा दिया था। हालांकि देर रात करीब 9 बजे कुलदीप ने इसी बात को लेकर अपने बड़े भाई प्रदीप के सिर पर लोहे की पाइप से चार बार वार किया। इतना ही नहीं जब प्रदीप को उसकी पत्नी छुड़ा रही थी तो उस पर भी वार कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाते हुए प्रदीप ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि घायल सुमन को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआईएमएस के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।  
विज्ञापन


क्या बोले थाना सदर प्रभारी
थाना सदर प्रभारी बलजीत सिंह दांगी ने बताया कि गांव बिचपड़ी में एक भाई ने दूसरे भाई की पैसे के लेनदेन के चलते हत्या कर दी। जबकि भाभी को घायल कर दिया। पुलिस ने पिता के बयान पर आरोपी कुलदीप के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं सोमवार देर शाम उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed