फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, jail, bjp

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पहुंचे सलाखों के पीछे

Sat, 16 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 16 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, jail, bjp
जेल
एक दिन पहले भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए महिला से पैसे लेने के आरोप में गिरफ्तार भाजपा नेता रामदिया गोपालपुर को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने रामदिया द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिनके बारे में रामदिया ने बताया कि वे भी एजेंट के तौर पर काम करते हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डाक्टर आदर्श शर्मा ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली थी कि गोपालपुर निवासी रामदिया भू्रण की गर्भ में लिंग जांच कराने के लिए एजेंट के तौर पर काम करता है। योजना के तहत रोहतक व सोनीपत के स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक टीम तैयार की। साथ ही एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर खरखौदा बस स्टैंड पर भेजा। महिला व एजेंट का काम कर रहे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदिया के बीच 17 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। रामदिया महिला को नरेला एक क्लीनिक पर ले गया, जहां क्लीनिक बंद मिला। रास्ते में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर से पहले वापस आते समय दबोच लिया। उससे न केवल राशि बरामद की, बल्कि वीडियोग्राफी भी की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर देर रात रामदिया को गिरफ्तार कर लिया। सुबह अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed