{"_id":"579112a74f1c1b3e12c4b7c8","slug":"sonipat-news-hindi-news-histisheeter-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख का इनामी मनेश मुठभेड़ के बाद साथी सहित काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख का इनामी मनेश मुठभेड़ के बाद साथी सहित काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
एसआईटी खरखौदा टीम द्वारा अवैध हथियार सहित गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा के सांपला बाईपास पर तैनात पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ के बाद मोस्टवांटेड दो आरोपियों को एसआईटी खरखौदा की टीम ने अवैध हथियारों सहित काबू किया। इन्हें उस समय काबू किया गया जब गिरफ्तार आरोपी मनेश उर्फ मोनू निवासी गांव किड़ौली और अजय उर्फ कान निवासी गांव राजपुर कार से सांपला की ओर से आ रहे थे। पानीपत पुलिस ने आरोपी मनेश उर्फ मोनू पर एक लाख का इनाम भी रखा था। गुरुवार को अदालत में पेश कर दोनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
डीआईजी हरदीप सिंह दून ने बताया कि बुधवार शाम को एसआईटी टीम उप-निरीक्षक राजसिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान खरखौदा बाईपास सांपला रोड पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चार जिलों में विभिन्न मामलों में वांछित एक आरोपी अपने एक साथी के साथ स्कोडा गाड़ी से अवैध हथियारों सहित सांपला से खरखौदा आ रहा है। इस पर टीम ने नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद उस कार को आता देख रुकने का इशारा किया। यह देख कार में सवार आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो फायर किए और गाड़ी को वापस सांपला की तरफ भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने थोड़ी दूर पीछा करने के बाद कार सहित दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मनेश उर्फ मोनू निवासी गांव किड़ौली व अजय उर्फ कान निवासी गांव राजपुर के रूप में दी। तलाशी लेने पर मनेश के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल 32 बोर, चार कारतूस, दो खाली खोल और अजय उर्फ कान से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना खरखौदा में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने आधा दर्जन से अधिक आपराधिक घटनाओं में संलिप्त होने की बात कबूली। पानीपत पुलिस ने आरोपी मनेश उर्फ मोनू पर एक लाख का इनाम रख रखा है। आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
इनामी बदमाश मनेश उर्फ मोनू का अपराधिक रिकॉर्ड
-8 मई को अपने साथियों के साथ मिलकर गन्नौर फलाईओवर के पास स्वीफ्ट गाड़ी छीनी
-28 मई को अपने साथियों के साथ मिलकर मुरथल विवि के नजदीक से घी के व्यापरी का अपहरण करने की कौशिश की
-मई 2016 में अपने साथियों के साथ मिलकर जिला जीन्द में शराब के ठेकेदार पर गोली चलाई
-जून 2016 में जिला जीन्द स्थित शराब के ठेकेदार से फिरौती की मांग की
-जून 2016 में अपने साथियों के साथ मिलकर करनाल के कुटैल रोड से एक स्वीफ्ट डिजायर गाडी छीनी
-जून 2016 में अपने साथियों के साथ मिलकर देव क्लीनिक, समालखा, जिला पानीपत के डाक्टर को गोली मारी
-जून 2016 में ही अपने साथियों के साथ मिलकर जींद जिले के सफीदों में नरेन्द्र राठी ठेकेदार को गोली मारी
अजय उफर्ह कान का अपराधिक रिकॉर्ड
-वर्ष 2007 में अवैध हथियार के मामले में थाना गन्नौर पुलिस द्वारा, वर्ष 2008 में अवैध हथियार के मामले में थाना सिविल लाईन सोनीपत पुलिस द्वारा, वर्ष 2013 में गांव राजपुर के नजदीक राहगीर पर जान लेवा हमला करने में, वर्ष 2013 में जिला झज्जर में जान लेवा हमला करने के मामले मेें व वर्ष 2016 में थाना मुरथल पुलिस द्वारा पहले भी गिरफ्तार किया गया था।