फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, crime, wine, killing

शराब पीने से रोका तो फायरकर्मी ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

Sat, 23 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 23 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, crime, wine, killing
बेटी की मौत की सूचना पाकर जींद के डिघाना गांव से फरमाणा पहुंचे मृतका के मायके वाले। - फोटो : bureau
खंड के गांव फरमाणा में फायर ब्रिगेड में कच्चे कर्मचारी के तौर पर कार्यरत राजेंद्र नाम के युवक ने पत्नी नीरज की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेटी की मौत की सूचना पाकर जींद से गांव पहुंचे मृतका के मायके वालों ने अपने दामाद पर यह आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जींद जिले के गांव डिघाना निवासी वजीर ने शिकायत दी है कि दो साल पहले उसकी बेटी नीरज की शादी फरमाणा निवासी राजेंद्र के साथ हुई। राजेंद्र फायर ब्रिगेड में कच्चे कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। शादी एक साल के अंदर ही राजेंद्र शराब पीने लगा। जब उसकी बेटी रोकती तो मारपीट करता। पति से तंग आकर नीरज पांच माह पहले मायके चली आई। साथ ही सोनीपत महिला सेल में शिकायत दी, लेकिन वहां पर माफी मांगने पर उन्होंने नीरज को उसके साथ भेज दिया।
विज्ञापन


सुबह फोन कर बोला, बुखार से हो गई नीरज की मौत
मायके वालों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह राजेंद्र ने उनके पास फोन कर सूचना दी कि नीरज की बुखार के चलते मौत हो गई। वह फरमाणा पहुंचे तो बिस्तर पर नीरज का शव पड़ा था। नीरज के शरीर पर तेजधार हथियार के साथ-साथ लाठी डंडों से पिटाई के निशान भी दिखाई दे रहे थे। दामाद राजेंद्र मौके से गायब मिला। वजीर का आरोप है कि उसकी बेटी नीरज की हत्या उसके दामाद ने ही की है। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरमाणा गांव में विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मायके वालों ने मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
-राजपाल, थाना प्रभारी खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed