फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, crime, thief

पार्षद पद की उम्मीदवार के घर लगाई सेंध

Wed, 11 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 11 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, crime, thief
स्टोर रूम में खुली पड़ी अलमारी व इधर उधर बिखरा पड़ा समान। - फोटो : bureau
क्षेत्र में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। मंगलवार रात को अज्ञात चोरों ने नगरपालिका चुनाव की पार्षद उम्मीदवार के घर घुस आए और अलमारी में रखे गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने जिस समय वारदात को अंजाम दिया उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वार्ड-11 की महिला उम्मीदवार संतोष देवी और उसका परिवार चुनाव को लेकर व्यस्त था। मंगलवार को वे चुनाव प्रचार कर देर रात घर लौटे और थकावट के कारण गहरी नींद में सो गए। इस दौरान चोर घर में घुस आए और स्टोर रूम में घुसकर वहां रखी अलमारी से लाखों की नकदी और गहने लेकर फरार हो गए। संतोष देवी के पति सतबीर शर्मा सुबह उठकर जब स्टोर रूम में गए तो वारदात का पता चला और शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट से नमूने एकत्रित करवाकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सतबीर ने बताया कि चोरी करने की संदिग्ध उनके मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इस बारे में अतिरिक्त थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गन्नौर निवासी सतबीर के घर चोरी होने की सूचना मिली थी।  पुलिस ने मौके की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed