फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, crime, theft

जुरासिक पार्क आए युवक की कार से आभूषण चोरी, मामला दर्ज

Tue, 21 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 21 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, crime, theft
चोरी - फोटो : demo
दिल्ली से मुरथल स्थित जुरासिक पार्क में स्नान करने आए एक युवक की कार की डिग्गी खोलकर अज्ञात युवक लाखों रुपये के सोने के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की शिकायत पीड़ित दिल्ली निवासी अभिषेक ने मुरथल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन निवासी अभिषेक ने बताया कि रविवार को वह अपने बच्चों को जुरासिक पार्क घुमाने लाया था। जब वह पार्क में जाने के बाद लौटकर गाड़ी में कुछ सामान रखने को आया तो उसकी वैगन-आर कार की डिग्गी खुली हुई थी। उसने बताया कि वह अपनी सुसराल से अपने बच्चों को लेकर आया था। उसने कार के अंदर सोने की अंगूठी, सोने का कड़ा, चांदी का मंगलसूत्र, साड़ी उसने पार्क में जाते समय गाड़ी में रखी थी। डिग्गी खुली देखकर उसके होश उड़ गए। उसने चोरी की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी। जांच अधिकारी चैन सिंह ने बताया कि उन्हें कार से आभूषण व अन्य सामान चोरी होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed