{"_id":"5762f3864f1c1b144311c259","slug":"sonipat-news-hindi-news-crime-screen-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग के लिए लगाई गई स्क्रीन उड़ाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग के लिए लगाई गई स्क्रीन उड़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद बस अड्डे पर जीएम के साथ पुलिस कर्मी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण आंदोलन के चलते सोनीपत बस अड्डे पर करीब 10 दिन पहले सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग के लिए लगाई स्क्रीन लेकर चोर फरार हो गए। स्क्रीन चोरी होने का मामला बुधवार देर रात का है। कर्मचारी जब वीरवार सुबह आए तो अकाउंट आफिसर के कार्यालय में लगी स्क्रीन को गायब पाया। इस पर मामले की सूचना रोडेवज जीएम ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद जीएम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया।
जाट आरक्षण आंदोलन के चलते सोनीपत बस अड्डे पर करीब 10 दिन पहले ही उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, ताकि उपद्रवी व अपराधी की आसानी से तलाश की जा सके। इन कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए स्क्रीन अकाउंट ऑफिसर विनोद जैन के कार्यालय में लगा रखी थी। बुधवार देर शाम को कोई व्यक्ति उस कार्यालय से स्क्रीन उतारकर ले गया। जब कर्मचारी वीरवार सुबह बस अड्डे पर कार्यालय पहुंचे तो उन्हें अकाउंट ऑफिसर के कार्यालय से स्क्रीन गायब मिली। जिसकी सूचना कर्मचारियों ने रोडवेज महाप्रबंधक को दी। तभी महाप्रबंधक जोगेंद्र सिंह ने स्क्रीन चोरी की सूचना थाना शहर के अंतर्गत गीता भवन चौकी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर किया और जीएम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया।
शक की सुई रोडवेज कर्मचारी पर
रोडवेज जीएम जोगेंद्र सिंह का मानना है कि अकाउंट ऑफिसर के कार्यालय में लगी स्क्रीन को चोरी कोई और नहीं, बल्कि विभाग का कोई कर्मचारी ही कर सकता है। बाहर का कोई व्यक्ति किसी अधिकारी के कार्यालय में आकर इस तरह की वारदात नहीं कर सकता।
विज्ञापन
जीएम ने ली कर्मचारियों की बैठक
कार्यालय से स्क्रीन के चोरी होने के बाद जीएम जोगेंद्र सिंह ने रोडवेज कर्मचारियों की अकाउंट ऑफिसर कार्यालय में मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने चोरी के आरोपी को जल्द से जल्द पकड़वाने के निर्देश दिए। साथ ही पता करें कि विभाग का कोई कर्मचारी है, जिसने इस स्क्रीन को चोरी किया है।
जीएम ने बताया कि किसी रोडवेज कर्मचारी पर ही वारदात को अंजाम देने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को बस अड्डे से सीसीटीवी फुटेज खंगालेंगे। घटना 7.30 बजे से रात 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
-रणवीर, इंचार्ज, गीताभवन चौकी